इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone स्क्रीन पर ज़ूम इन करें

कई ऐप्स में, आप विशिष्ट आइटम पर ज़ूम-इन या ज़ूम-आउट कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप तस्वीर को क़रीब से देखने के लिए डबल-टैप या पिंच कर सकते हैं या Safari में वेबपृष्ठ कॉलम विस्तारित कर सकते हैं। आप चाहे कुछ भी कर रहे हों, स्क्रीन का आवर्धन करने के लिए ज़ूम फ़ीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पूरी स्क्रीन (फ़ुल स्क्रीन ज़ूम) का आवर्धन कर सकते हैं या आकार बदलने योग्य लेंस (विंडो ज़ूम) के साथ स्क्रीन के केवल एक भाग का आवर्धन कर सकते हैं। और आप VoiceOver के साथ ज़ूम को इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसा iPhone जो स्क्रीन के किसी भाग पर ज़ूम-इन की गई विंडो के साथ होम स्क्रीन दिखाता है।

ज़ूम को सेटअप करें

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > ज़ूम पर जाएँ, फिर ज़ूम चालू करें।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक ऐडजस्ट करें :

    • फ़ोकस फ़ॉलो करें: अपने चयन, टेक्स्ट प्रविष्टि बिंदु और अपनी टाइपिंग को ट्रैक करें।

    • स्मार्ट टाइपिंग : कोई कीबोर्ड दिखाई देने पर विंडो ज़ूम पर स्विच करें।

    • कीबोर्ड शॉर्टकट : बाहरी कीबोर्ड पर शॉर्टकट का इस्तेमाल करके ज़ूम को कंट्रोल करें।

    • ज़ूम कंट्रोलर : कंट्रोलर चालू करें, कंट्रोलर क्रियाएँ सेट करें तथा रंग और अपारदर्शिता को ऐडजस्ट करें।

    • ज़ूम क्षेत्र : फ़ुल स्क्रीन ज़ूम या विंडो ज़ूम चुनें।

    • ज़ूम फ़िल्टर : कुछ नहीं, इंवर्टेड, ग्रेस्केल, ग्रेस्केल इंवर्टेड या निम्न रोशनी चुनें।

    • अधिकतम ज़ूम लेवल : स्तर ऐडजस्ट करने के लिए स्लाइडर ड्रैग करें।

  3. अगर आप iPhone को पॉइंटर डिवाइस के साथ इस्तेमाल करते हैं, तो नीचे दिए गए पॉइंटर कंट्रोल को भी सेट कर सकते हैं :

    • ज़ूम पैन : यह सेट करने के लिए निरंतर, केंद्रस्थ या किनारे चुनें कि पॉइंटर के साथ स्क्रीन इमेज कैसे मूव करती है।

    • ज़ूम से आकार ऐडजस्ट करें : पॉइंटर को ज़ूम के साथ स्केल करने की अनुमति दें।

  4. ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट में ज़ूम जोड़ने के लिए, सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट पर जाएँ, फिर ज़ूम पर टैप करें।

ज़ूम का इस्तेमाल करें

  1. ज़ूम चालू करने के लिए स्क्रीन पर तीन उँगुलियों से डबल-टैप करें या ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट का इस्तेमाल करें

  2. स्क्रीन का अधिक भाग देखने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • आवर्धन ऐडजस्ट करें: तीन उँगलियों से स्क्रीन पर डबल-टैप करें (दूसरी बार टैप करने के बाद अपनी उँगलियाँ उठाए बिना), फिर ऊपर या नीचे ड्रैग करें। या तीन उँगलियों से तीन बार टैप करें, फिर ज़ूम लेवल स्लाइडर को ड्रैग करें।

    • ज़ूम लेंस को मूव करें : (विंडो ज़ूम) ज़ूम लेंस के नीचे स्थित हैंडल को ड्रैग करें।

    • अन्य क्षेत्र में पैन करें : (फ़ुल स्क्रीन ज़ूम) स्क्रीन को तीन उँगलियों से ड्रैग करें।

  3. ज़ूम मेनू के साथ सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करने के लिए, तीन उँगलियों से तीन बार टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक ऐडजस्ट करें :

    • क्षेत्र चुनें : फ़ुल स्क्रीन ज़ूम या विंडो ज़ूम चुनें।

    • लेंस का आकार बदलें : (विंडो ज़ूम) लेंस का आकार बदलें पर टैप करें, फिर दिखाई देने वाले किसी भी राउंड हैंडल को ड्रैग करें।

    • फ़िल्टर चुनें : इंवर्टेड, ग्रेस्केल, ग्रेस्केल इंवर्टेड या निम्न रोशनी चुनें।

    • कंट्रोलर दिखाएँ : ज़ूम कंट्रोलर दिखाएँ।

  4. ज़ूम कंट्रोलर का इस्तेमाल करने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:

    • ज़ूम मेनू दिखाएँ : कंट्रोलर पर टैप करें।

    • ज़ूम-इन या ज़ूम आउट करें : कंट्रोलर पर डबल-टैप करें।

    • पैन : ज़ूम इन करने पर कंट्रोलर को ड्रैग करें।

Magic Keyboard के साथ ज़ूम का इस्तेमाल करते समय, प्रविष्टि बिंदु को ज़ूम क्षेत्र फ़ॉलो करता है और इसे स्क्रीन के केंद्र में रखता है। iPhone के साथ Magic Keyboard पेयर करें देखें।

ज़ूम को बंद करने के लिए, स्क्रीन पर तीन उँगलियों से डबल-टैप करें या ऐक्सेसिबिलिटी शॉर्टकट का इस्तेमाल करें

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.