इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर स्क्रीन टाइम में Apple Intelligence फ़ीचर्स का ऐक्सेस ब्लॉक करें

आप समर्थित डिवाइस पर स्क्रीन टाइम में कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करके लेखन टूल, इमेज निर्माण फ़ीचर और इंटेलिजेंस एक्सटेंशन जैसे कुछ Apple Intelligence* फ़ीचर का ऐक्सेस प्रतिबंधित कर सकते हैं।

नोट : Apple Intelligence सभी iPhone मॉडल या सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।** नवीनतम उपलब्ध फ़ीचर को ऐक्सेस करने के लिए, पक्का करें कि आप iOS का नवीनतम संस्करण इस्तेमाल कर रहे हैं और Apple Intelligence चालू है

लेखन टूल का ऐक्सेस ब्लॉक करें

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन टाइम पर टैप करें।

  3. कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध पर टैप करें, फिर कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करें।

  4. Intelligence और Siri पर टैप करें, लेखन टूल पर टैप करें, फिर अनुमति दें या अनुमति न दें पर टैप करें।

इमेज निर्माण फ़ीचर्स का ऐक्सेस ब्लॉक करें

आप Image Playground, Genmoji और इमेज वॉन्ड जैसे इमेज निर्माण फ़ीचर्स का ऐक्सेस प्रतिबंधित कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन टाइम पर टैप करें।

  3. कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध पर टैप करें, फिर कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करें।

  4. Intelligence और Siri पर टैप करें, इमेज निर्माण पर टैप करें, फिर अनुमति दें या अनुमति न दें पर टैप करें।

इंटेलिजेंस एक्सटेंशन का ऐक्सेस ब्लॉक करें

आप ChatGPT जैसे तृतीय-पक्ष AI प्रोवाइडर एक्सटेंशन का ऐक्सेस प्रतिबंधित कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. स्क्रीन टाइम पर टैप करें।

  3. कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध पर टैप करें, फिर कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंध चालू करें।

  4. Intelligence और Siri पर टैप करें, इंटेलिजेंस एक्सटेंशन पर टैप करें, फिर अनुमति दें या अनुमति न दें पर टैप करें।

*Apple Intelligence जनरेटिव मॉडल इस्तेमाल करता है और इसके आउटपुट अलग-अलग हो सकते हैं। सटीकता के लिए ज़रूरी जानकारी देखें।
**Apple Intelligence निम्नलिखित भाषाओं के समर्थन के साथ बीटा में उपलब्ध है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.