इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नोट्स बनाएँ और फ़ॉर्मैट करें

त्वरित विचारों को लिखने या चेकलिस्ट, इमेज, वेब लिंक, स्कैन किए गए दस्तावेज़ों, हस्तलिखित नोट्स और स्केच के साथ विस्तृत जानकारी व्यवस्थित करने के लिए, नोट्स ऐप का इस्तेमाल करें। आप सेक्शन और हेडिंग वाला अपना नोट भी व्यवस्थित कर सकते हैं।

किसी यात्रा की योजना बनाने के लिए एक नोट, जिसमें यात्रा में आने वाले ख़र्च की गणना और एक तस्वीर शामिल होती है।

नया नोट बनाएँ

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. नया नोट बटन पर टैप करें, फिर अपना टेक्स्ट दर्ज करें।

    नोट की पहली पंक्ति, नोट का शीर्षक बन जाती है।

  3. नोट सहेजने के लिए पूर्ण बटन पर टैप करें।

फ़ॉर्मैटिंग, चेकलिस्ट और टेबल जोड़ें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. कोई नोट लिखने पर, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • टेक्स्ट फ़ॉर्मैट करें : फ़ॉर्मैट करें बटन पर टैप करें, फिर हेडिंग, बोल्ड या इटैलिक फ़ॉन्ट, हाइलाइट वगैरह जैसी शैली चुनें। आप अक्सर इस्तेमाल की जाने वाली शैलियाँ तेज़ी से ऐक्सेस करने के लिए, फ़ॉर्मैट बार विकल्पों पर स्वाइप भी कर सकते हैं।

    • कोई चेकलिस्ट बनाएँ : चेकलिस्ट बटन पर टैप करें।

    • कोई टेबल जोड़ें : टेबल जोड़ें बटन पर टैप करें।

सेक्शन और हेडिंग वाला नोट व्यवस्थित करें

आप सेक्शन संक्षिप्त और विस्तारित कर सकते हैं, जिससे लंबे नोट्स प्रबंधित करना और बाह्यरेखा बनाना आसान हो जाता है।

स्क्रीन के शीर्ष पर संक्षिप्त करने योग्य हेडिंग के साथ नोट्स ऐप में एक नोट।
  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नोट में, हेडिंग के लिए टेक्स्ट चुनें।

  3. फ़ॉर्मैट करें बटन पर टैप करें, फिर हेडिंग या सबहेडिंग पर टैप करें।

  4. सेक्शन में कॉन्टेंट जोड़ें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई सेक्शन संक्षिप्त करें : संक्षिप्त करें बटन पर टैप करें।

    • सेक्शन विस्तारित करें : विस्तारित करें बटन पर टैप करें।

नोट्स में लेखन टूल का इस्तेमाल करें

Apple Intelligence* की मदद से, आप लेखन टूल का इस्तेमाल करके एक टैप से चयनित टेक्स्ट सारांशित कर सकते हैं, अपने काम को प्रूफ़रीड कर सकते हैं। साथ ही, सही शब्द और लहजा ढूँढने में मदद पाने के लिए एक ही टेक्स्ट के विभिन्न संस्करण बना सकते हैं। Apple Intelligence के साथ लेखन टूल का इस्तेमाल करें देखें।

*Apple Intelligence बीटा में उपलब्ध है और यह नीचे दी गई भाषाओं का समर्थन करता है : अंग्रेज़ी, डेनिश, डच, फ़्रेंच, जर्मन, इतालवी, नॉर्वेजियाई, पुर्तगाली, स्पेनी, स्वीडिश, तुर्की, चीनी, (सरलीकृत), चीनी (पारंपरिक), जापानी, कोरियाई और वियतनामी। कुछ फ़ीचर हो सकता है कि सभी भाषाओं या क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। भाषा और फ़ीचर की उपलब्धता या सिस्टम आवश्यकताओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख Apple Intelligence पाने का तरीक़ा देखें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.