इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नुस्ख़े ऐप का इस्तेमाल करें

नुस्ख़े ऐप में जाकर उन नुस्ख़ों के कलेक्शन देखें जो आपको अपने iPhone का ज़्यादा से ज़्यादा लाभ उठाने में मदद करते हैं। आप समय-समय पर सूचनाएँ भी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि समय के साथ नई चीज़ें सीखना जारी रख सकें।

ऐरो के साथ नुस्ख़ों का कलेक्शन दिखाने वाली एक स्क्रीन, जो यह दिखाती है कि आप किसी कलेक्शन में मौजूद नुस्ख़े देखने के लिए उस पर टैप कर सकते हैं।

नुस्ख़े पाएँ

नुस्ख़े ऐप में जाकर, आप सीख सकते हैं कि अपनी लॉक स्क्रीन को कैसे निजीकृत करें, बाद में भेजने के लिए टेक्स्ट संदेश कैसे शेड्यूल करें, अपने AirPods की मदद से कॉल कैसे म्यूट करें और भी बहुत कुछ। नए नुस्ख़े समय-समय पर जोड़े जाते हैं।

सीखना शुरू करने के लिए, नुस्ख़े ऐप पर जाएँ, किसी कलेक्शन पर टैप करें, फिर किसी नुस्ख़े पर टैप करें।

नए नुस्ख़े आने पर सूचना प्राप्त करें

  1. अपने iPhone पर सेटिंग ऐप पर जाएँ।

  2. सूचनाएँ पर टैप करें, सूचना शैली के नीचे नुस्ख़े पर टैप करें, फिर “सूचनाओं को अनुमति दें” चालू करें।

  3. आप किस शैली में सूचनाएँ पाना चाहते हैं, वे कैसे दिखाई देंगी आदि के लिए विकल्प चुनें।

सहेजे गए नुस्ख़े

आप अपने निजी सहेजे गए नुस्ख़ों के कलेक्शन में नुस्ख़े जोड़ सकते हैं, ताकि आप उन्हें बाद में तुरंत ढूँढ सकें।

  1. अपने iPhone पर नुस्ख़े ऐप पर जाएँ।

  2. नुस्ख़े पर टैप करें, फिर इसे अपने सहेजे गए संग्रह में जोड़ने के लिए सहेजें बटन पर टैप करें। अपने सहेजे गए संग्रह से नुस्ख़ा हटाने के लिए फिर से टैप करें।

अपने सहेजे गए सभी नुस्ख़े देखने के लिए, नुस्ख़े संग्रह बैक बटन पर दो बार टैप करें, फिर “सहेजे गए नुस्ख़े” पर टैप करें।

कोई नुस्ख़ा शेयर करें

आप संदेश और मेल पर किसी दोस्त के साथ कोई नुस्ख़ा शेयर कर सकते हैं या उसे पास मौजूद किसी व्यक्ति को AirDrop कर सकते हैं। आप नोट्स और Freeform बोर्ड जैसे दस्तावेज़ों में भी नुस्ख़े जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर नुस्ख़े ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नुस्ख़े पर टैप करें, शेयर करें बटन पर टैप करें, फिर मेल, संदेश या AirDrop जैसा शेयर करने का कोई विकल्प चुनें।

अपने अन्य Apple डिवाइस के बारे में अधिक जानें

अगर आपके पास अन्य Apple डिवाइस हैं, जैसे कि Apple Watch, AirPods या HomePod, तो आप नुस्ख़े ऐप में जाकर उनके बारे में पढ़ सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर नुस्ख़े ऐप पर जाएँ।

  2. नुस्ख़े ऐप पर नीचे तक स्क्रोल करें, फिर उस यूज़र गाइड पर टैप करें जिसे आप ब्राउज़ करना चाहते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.