इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Apple Music को बताएँ कि आपको क्या पसंद है

आप किसी गाने या ऐल्बम को पसंदीदा के रूप में चिह्नित कर सकते हैं, ताकि बाद में उसे आसानी से ढूँढ सकें और दोबारा चला सकें। अगर आपको कोई गाना या ऐल्बम पसंद नहीं है, तो उस तरह के संगीत के लिए कम सुझाव मिलते हैं।

Apple Music को बताएँ कि आपको क्या पसंद है

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. इनमें से कोई एक काम करें :

    • किसी ऐल्बम, प्लेलिस्ट या गाने को टच और होल्ड करें, फिर “पसंदीदा” या “कम सुझाव दें” पर टैप करें।

    • “अभी चल रहा है” स्क्रीन पर, अधिक बटन पर टैप करें, फिर “पसंदीदा” या “कम सुझाव दें” पर टैप करें।

Apple Music को अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बताने से, भविष्य की अनुशंसाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

अपनी लाइब्रेरी में मौजूद संगीत को रेटिंग दें

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐप्स पर टैप करें, फिर संगीत पर टैप करें।

  3. “स्टार रेटिंग दिखाएँ” चालू करें।

    नोट : यह विकल्प तभी दिखाई देता है जब आपने पहले ही अपने Mac या Windows डिवाइस पर संगीत लाइब्रेरी में किसी गाने को स्टार रेटिंग दी हो और iPhone पर “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू हो (सेटिंग  > ऐप्स > संगीत पर जाएँ, फिर “लाइब्रेरी सिंक करें” चालू करें)।

  4. संगीत ऐप पर जाएँ, अपनी लाइब्रेरी में मौजूद गाने को टच और होल्ड करें, “गाने को रेटिंग दें” पर टैप करें, फिर एक से पाँच स्टार तक की रेटिंग चुनें।

गाने की रेटिंग उन सभी डिवाइस से सिंक होती हैं जिनमें समान Apple खाते से साइन इन किया गया होता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.