इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर अपनी VoiceOver सेटिंग्ज़ बदलें

आप VoiceOver सेटिंग्ज़ कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जैसे ऑडियो विकल्प, भाषा, आवाज़, बोलने की गति और शब्द अतिरेक।

VoiceOver बोली और ध्वनियों का वॉल्यूम ऐडजस्ट करें

  • अपने iPhone का वॉल्यूम बढ़ाने या घटाने के लिए iPhone पर वॉल्यूम बटन दबाएँ, जिसमें VoiceOver बोली और ध्वनियों के साथ-साथ अन्य सभी iPhone ऑडियो वॉल्यूम भी शामिल है।

  • VoiceOver के बोलने के दौरान अन्य iPhone ऑडियो की वॉल्यूम अस्थायी रूप से कम करने के लिए, सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > ऑडियो पर जाएँ, ऑडियो डकिंग पर टैप करें, फिर बोलते समय चुनें। VoiceOver के बोलने के दौरान, मीडिया और कॉल जैसी अन्य iPhone ऑडियो के लिए वॉल्यूम कितना कम हो, यह सेट करने के लिए डकिंग मात्रा स्लाइडर को ड्रैग करें।

  • अन्य ऑडियो विकल्प सेट करने के लिए, सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > ऑडियो पर जाएँ, फिर निम्नलिखित के जैसे विकल्प सेट करें :

    • ध्वनि और हैप्टिक : ध्वनि प्रभाव और हैप्टिक ऐडजस्ट और प्रीव्यू करें।

    • कॉल में स्पीकर ऑटो सेलेक्ट करें : जब आपने iPhone को अपने कान पर नहीं लगाया हो, कॉल के दौरान ऑटोमैटिकली स्पीकर पर स्विच करें।

    • HDMI में भेजें : ऑडियो को बाहरी तौर पर कनेक्ट किए गए डिवाइस पर रूट करें, जैसे इंस्ट्रूमेंट एम्प्लीफायर या डीजे मिक्सर।

VoiceOver की भाषा चुनें

  • प्राथमिक भाषा बदलें : VoiceOver उसी भाषा का इस्तेमाल करता है जिसे आप अपने iPhone के लिए चुनते हैं। विभिन्न प्राथमिक भाषा चुनने के लिए, सेटिंग्ज़  > सामान्य > भाषा और क्षेत्र पर जाएँ, फिर भाषा जोड़ें पर टैप करें।

  • रोटर के इस्तेमाल से भाषाएँ बदलें : अन्य भाषा में आवाज़ पर स्विच करने के लिए रोटर का इस्तेमाल करें।

  • ऑटोमैटिकली भाषाएँ स्विच करें : VoiceOver किसी अन्य भाषा में टेक्स्ट को पहचान सकता है और ऑटोमैटिकली उस भाषा के लिए आवाज पर स्विच कर सकता है। सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > बोली पर जाएँ, फिर भाषा का पता लगाएँ को चालू करें।

नोट : VoiceOver सभी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है। Apple सहायता आलेख VoiceOver समर्थित भाषाएँ देखें।

बोलने वाली आवाज़ बदलें

आप VoiceOver के बोलने की आवाज़ बदल सकते हैं या अन्य आवाज़ जोड़ सकते हैं और रोटर का इस्तेमाल करके ज़रूरत के हिसाब से आवाज़ों के बीच स्विच कर सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver पर जाएँ।

  2. बोली पर टैप करें, फिर निम्नलिखित से कोई एक काम करें :

    • प्राथमिक आवाज़ बदलें : वर्तमान प्राथमिक आवाज़ के नाम पर टैप करें, फिर आवाज़ पर टैप करें।

    • अन्य आवाज़ जोड़ें : रोटर आवाज़ जोड़ें पर टैप करें।

  3. आवाज़ चुनें। बेहतर आवाज़ चुनने के लिए, पहले डाउनलोड करें बटन पर टैप करें।

बोलने वाली आवाज़ ऐडजस्ट करें

सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • बोलने की दर ऐडजस्ट करें : बोलने की दर स्लाइडर को ड्रैग करें।

  • पिच ऐडजस्ट करें : बोली पर टैप करें, आवाज़ पर टैप करें, फिर स्लाइडर ड्रैग करें। आप पिच परिवर्तन भी चालू कर सकते हैं, ताकि समूह के प्रथम आइटम (जैसे सूची या तालिका) को बोलते समय VoiceOver उच्च पिच का इस्तेमाल करे और समूह के अंतिम आइटम को बोलते समय निम्न पिच का इस्तेमाल करे।

  • कुछ शब्दों का उच्चारण निर्दिष्ट करें : बोली > उच्चारण पर टैप करें, जोड़ें बटन पर टैप करें, वाक्यांश दर्ज करें, फिर आपको जैसे वाक्यांश का उच्चारण करना है, वैसे ही इसे डिक्टेट करें या वर्तनी बोलें।

    नोट : आप केवल तभी डिक्टेट कर सकते हैं अगर आपने सेटिंग्ज़ > सामान्य > कीबोर्ड में डिक्टेशन सक्षम करें को चालू किया है।

VoiceOver आपको कितना बताएगा, इसे सेट करें

सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > शब्द अतिरेक पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • बदलें कि VoiceOver कैसे विराम चिह्न को बोलता है : विराम चिह्न पर टैप करें, फिर समूह चुनें। आप नए समूह भी बना सकते हैं—उदाहरण के लिए, एक ऐसा प्रोग्रामिंग समूह जिसमें “[” को “बायाँ ब्रैकेट” बोला जाता है।

  • बदलें कि VoiceOver कैसे सूचनाएँ पढ़ता है : सिस्टम सूचनाएँ पर टैप करें। VoiceOver डिफ़ॉल्ट रूप से सूचनाएँ पढ़ता है, वह टेक्स्ट संदेश प्राप्त होते ही उसे पढ़ता है, भले ही iPhone लॉक हो। जब आप iPhone अनलॉक करते हैं, स्वीकार नहीं की गई सूचनाएँ दोहराई जाती हैं।

  • अतिरिक्त विकल्प चुनें : VoiceOver से संकेत, अपरकेस वर्ण, एंबेडेड लिंक और भी बहुत कुछ बुलवाएँ। VoiceOver रोटर की गतिविधियों की पुष्टि भी कर सकता है और टॉर्च चालू होने पर आपको बता सकता है।

ऐक्टिविटी के लिए VoiceOver सेटिंग्ज़ कस्टमाइज़ करें

आप किसी ऐक्टिविटी के लिए VoiceOver सेटिंग्ज़ का समूह कस्टमाइज़ कर सकते हैं, जैसे प्रोग्रामिंग। फिर, जब आप कुछ ऐप्स खोलते हैं या रोटर को ऐडजस्ट करते हैं, तो बोली, ऑडियो, शब्द अतिरेक, टाइपिंग, नैविगेशन और ब्रेल के लिए सेटिंग ऑटोमैटिकली लागू हो जाती हैं।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > ऐक्टिविटी पर जाएँ।

  2. मौजूदा ऐक्टिविटी चुनें या ऐक्टिविटी जोड़ें पर टैप करें।

  3. सेटिंग्ज़ ऐडजस्ट करें, फिर ऑटोमैटिक स्विचिंग के नीचे निम्नलिखित में से कोई काम करें :

    • कुछ ऐप्स के लिए सेटिंग्ज़ लागू करें : ऐप्स पर टैप करें, फिर वह ऐप्स चुनें जिन पर आपको यह सेटिंग लागू करनी है।

    • कुछ संदर्भ के लिए सेटिंग्ज़ लागू करें : संदर्भ पर टैप करें, फिर एक या अधिक संदर्भ चुनें, जैसे वर्ड प्रोसेसिंग, मैसेजिंग या कंसोल।

फ्लैट या समूहबद्ध नैविगेशन का इस्तेमाल करें

सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > नैविगेशन शैली पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें:

  • फ़्लैट : जब आप अगले और पिछले कमांड पर जाएँ का इस्तेमाल करते हैं, VoiceOver स्क्रीन पर मौजूद प्रत्येक आइटम पर क्रम में काम करता है।

  • समूह : VoiceOver स्क्रीन के आइटम और आइटम समूहों से मूव करता है। समूह के अंदर मूव करने के लिए दो उँगली से दाएँ स्वाइप करें। समूह से बाहर मूव करने के लिए दो उँगली से बाएँ स्वाइप करें।

स्क्रीन टच करने और आइटम चुनने के बीच अंतराल सेट करें

आप स्क्रीन को टच करने और VoiceOver से आपके टच किए गए आइटम को चुनने के बीच के समय को नियंत्रित कर सकते हैं। इसकी वेल्यू बढ़ाने से संयोगवश होने वाले टच को कम करने में मदद मिल सकती है।

सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver पर जाएँ, चयन से पहले विलंब पर टैप करें, फिर इंक्रिमेंट बटन या डिक्रिमेंट बटन पर टैप करके विलंब बढाएँ या घटाएँ।

VoiceOver विज़ुअल ऐडजस्ट करें

सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई चालू करें :

  • बड़ा कर्सर : अगर आपको चुनें गए आइटम की आउटलाइन देखने में परेशानी हो रही है, तो आप आउटलाइन को बड़ा और मोटा कर सकते हैं।

  • कैप्शन पैनल : VoiceOver से बोला गया टेक्स्ट स्क्रीन के नीचे प्रदर्शित होता है।

iPhone पर कहीं से भी VoiceOver ऐडजस्ट करने के लिए क्विक सेटिंग्ज़ का इस्तेमाल करें

जब VoiceOver चालू होता है, तो आप दो उँगली से चार बार टैप करके क्विक सेटिंग्ज़ तक पहुंच सकते हैं।

क्विक सेटिंग्ज़ कस्टमाइज़ करने के लिए, निम्नलिखित काम करें :

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > VoiceOver > क्विक सेटिंग्ज़ पर जाएँ।

  2. आपको जो सेटिंग्ज़ चाहिए वो चुनें या सेटिंग्ज़ फिर से क्रमित करने के लिएफिर से क्रमित करें बटन को ड्रैग करें।

VoiceOver सेटिंग रीसेट करें

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी पर टैप करें, फिर VoiceOver पर टैप करें।

  3. “VoiceOver सेटिंग रीसेट करें” पर टैप करें। (हो सकता है आपको नीचे स्क्रोल करना पड़े।)

VoiceOver कमांड रीसेट करें

  1. अपने iPhone के सेटिंग ऐप  पर जाएँ।

  2. ऐक्सेसिबिलिटी पर टैप करें, VoiceOver पर टैप करें, फिर कमांड पर टैप करें।

  3. “VoiceOver कमांड रीसेट करें” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.