इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर पिक्चर इन पिक्चर के साथ मल्टीटास्क करें

पिक्चर इन पिक्चर के साथ, आप अन्य ऐप्स का इस्तेमाल करते समय वीडियो देख सकते या FaceTime का इस्तेमाल कर सकते हैं।

FaceTime पर बातचीत चल रही है, जबकि स्क्रीन के बाकी हिस्से में किचन की सजावट के बारे में कोई नोट भरा हुआ है।

वीडियो देखते समय, वीडियो विंडो में वीडियो मिनिमाइज़ करें बटन पर टैप करें।

वीडियो विंडो आपकी स्क्रीन के एक कोने तक स्केल डाउन होती है, ताकि आप होम स्क्रीन देख सकें और अन्य ऐप्स खोल सकें। वीडियो विंडो दिखाई देने पर, आप निम्नलिखित में से कोई एक काम कर सकते हैं :

  • वीडियो विंडो का आकार बदलें : छोटी वीडियो विंडो को अधिक बड़ा करने के लिए, पिंच करके खोलें। इसे फिर से श्रिंक करने के लिए, पिंच करके बंद करें।

  • कंट्रोल दिखाएँ और छिपाएँ : वीडियो विंडो पर टैप करें।

  • वीडियो विंडो मूव करें : इसे स्क्रीन के किसी दूसरे कोने पर ड्रैग करें।

  • वीडियो विंडो छिपाएँ : इसे स्क्रीन के बाएँ या दाएँ किनारे से ड्रैग करें।

  • वीडियो विंडो बंद करें : “बंद करें” बटन पर टैप करें।

  • फ़ुल वीडियो स्क्रीन पर वापस जाएँ : छोटी वीडियो विंडो में फ़ुल स्क्रीन रीस्टोर करें बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.