इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर मौसम विजेट इस्तेमाल करें

अपने iPhone की होम स्क्रीन पर एक नज़र में पूर्वानुमान और अन्य मौसम स्थितियों की जाँच करने के लिए, मौसम विजेट का इस्तेमाल करें। आप कई विजेट आकार और डिस्प्ले में से चुन सकते हैं।

नुस्ख़ा : आप अपनी होम स्क्रीन पर एक से अधिक मौसम विजेट जोड़ सकते हैं, ताकि अलग-अलग स्थानों में मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान जल्दी से देख सकें।

मौसम विजेट में दिखाया गया स्थान बदलें

आप अपने iPhone की होम स्क्रीन पर, मौसम विजेट द्वारा प्रदर्शित किया जाने वाला स्थान बदल सकते हैं।

  1. अपनी होम स्क्रीन पर कोई विजेट जोड़ें

  2. अपनी होम स्क्रीन पर मौसम विजेट को टच और होल्ड करें।

  3. “मौसम संपादित करें” या “स्टैक संपादित करें” पर टैप करें।

  4. मेरा स्थान पर टैप करें, फिर कोई शहर खोजें या अपनी सूची से उस स्थान पर टैप करें जिसे आप प्रदर्शित करना चाहते हैं।

  5. अपने iPhone की होम स्क्रीन पर लौटने के लिए, विजेट के बाहर स्क्रीन टैप करें।

अपने लिए महत्वपूर्ण स्थानों की स्थितियाँ प्रदर्शित करें

मौसम विजेट आपके लिए महत्वपूर्ण स्थानों की स्थितियाँ प्रदर्शित कर सकते हैं।

  1. आप जब सूचनाएँ सेटअप करें, तो “ख़राब मौसम की सूचनाएँ” चालू करें। सुझाए गए स्थान के लिए मौसम संबंधी सूचनाएँ पाएँ देखें।

  2. स्मार्ट रोटेट और विजेट सुझाव चालू करके विजेट स्टैक सेटअप करें। अपनी होम स्क्रीन पर कोई विजेट संपादित करें देखें।

आप अपनी iPhone लॉक स्क्रीन पर मौसम विजेट भी लगा सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.