इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर संगीत में किसी प्लेलिस्ट पर सहयोग करें

अगर आप Apple Music को सब्सक्राइब करते हैं, तो आप प्लेलिस्ट शेयर कर सकते हैं और अन्य लोगों के साथ उस पर सहयोग कर सकते हैं। हर व्यक्ति संगीत जोड़ सकता है, हटा सकता है और संगीत रीऑर्डर कर सकता है। साथ ही, सहयोग वाली प्लेलिस्ट में शामिल गानों पर ईमोजी इस्तेमाल करके प्रतिक्रिया दे सकता है।

नोट : Apple Music सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

किसी प्लेलिस्ट पर सहयोग करने के लिए अन्य लोगों को आमंत्रित करें

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. किसी प्लेलिस्ट पर टैप करें, फिर सहयोग बटन पर टैप करें।

  3. लोगों के शामिल होने से पहले उन्हें अनुमोदित करने के लिए, “सहयोगकर्ताओं को अनुमोदित करें” चालू करें।

    अगर आप इस विकल्प को चालू नहीं करते हैं, तो लिंक वाला कोई भी व्यक्ति सहयोग वाली प्लेलिस्ट में शामिल हो सकता है।

  4. “सहयोग करना शुरू करें” पर टैप करें, फिर प्लेलिस्ट का लिंक भेजने के लिए, AirDrop, संदेश या मेल जैसी शेयरिंग विधि चुनें।

    लिंक पाने वाले व्यक्ति को सहयोग शुरू करने के लिए, “प्लेलिस्ट से जुड़ें” पर टैप करना होगा।

अगर आप ओनर हैं और आप “सहयोगकर्ताओं को अनुमोदित करें” चालू करते हैं, तो सूचनाएँ शीर्ष-दाएँ कोने में दिखाई देती हैं जब कोई नया व्यक्ति सहयोग वाली प्लेलिस्ट में शामिल होने का अनुरोध करता है।

किसी प्लेलिस्ट पर सहयोग करने के लिए अधिक लोग आमंत्रित करें

अगर आप सहयोग वाली प्लेलिस्ट के ओनर हैं या ओनर ने “सहयोगकर्ताओं को अनुमोदित करें” चालू नहीं किया है, तो आप अधिक लोगों के साथ प्लेलिस्ट का लिंक शेयर कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. “सहयोग वाली प्लेलिस्ट” पर टैप करें, सहयोग प्रबंधित करें बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • किसी नज़दीकी व्यक्ति को जोड़ें : QR कोड पर टैप करें। अन्य लोग आपके iPhone पर प्रदर्शित कोड को स्कैन करने के लिए, अपने iPhone के कैमरे का इस्तेमाल करके प्लेलिस्ट में शामिल हो सकते हैं।

    • किसी और व्यक्ति को जोड़ें : “नया लिंक जनरेट करें” पर टैप करें (अगर आवश्यक हो), आमंत्रण लिंक शेयर करें पर टैप करें, फिर प्लेलिस्ट पर सहयोग करने के लिए अन्य लोगों को आमंत्रित करने के लिए चरणों का पालन करें।

सहयोग वाली प्लेलिस्ट के लिए शेयर की गई सेटिंग्ज़ प्रबंधित करें

अगर आप ओनर हैं, तो किसी प्लेलिस्ट पर सहयोग देने लगने के बाद आप अलग-अलग व्यक्तियों के लिए या सभी के लिए ऐक्सेस और अनुमतियाँ बदल सकते हैं।

संगीत ऐप में “सहयोग प्रबंधित करें” स्क्रीन।
  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. “सहयोग वाली प्लेलिस्ट” पर टैप करें, सहयोग प्रबंधित करें बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • अन्य लोगों को आमंत्रित करें : किसी प्लेलिस्ट पर सहयोग करने के लिए अधिक लोग आमंत्रित करें देखें।

      नोट : अगर आपने “सहयोगकर्ताओं को अनुमोदित करें” चालू नहीं किया है, तो प्लेलिस्ट में सहयोग करने वाला कोई भी व्यक्ति सहयोग वाली प्लेलिस्ट का लिंक शेयर कर सकता है।

    • लोगों को शामिल होने से पहले अनुमोदित करें : “सहयोगकर्ताओं को अनुमोदित करें” चालू करें।

    • अनुरोध स्वीकार करें : सहयोग वाली प्लेलिस्ट में शामिल होने के लिए व्यक्ति को अनुमति देने के लिए, अनुरोध स्वीकार करें बटन पर टैप करें।

    • अनुरोध अस्वीकार करें : अगर आप नहीं चाहते कि व्यक्ति सहयोग वाली प्लेलिस्ट में शामिल हो, तो अनुरोध अस्वीकार करें बटन पर टैप करें।

प्लेलिस्ट में एक या अधिक लोगों के साथ सहयोग करना बंद करें

अगर आप ओनर हैं, तो आप लोगों को प्लेलिस्ट से हटा सकते हैं या उस पर सहयोग देना पूरी तरह से बंद कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. “सहयोग वाली प्लेलिस्ट” पर टैप करें, सहयोग प्रबंधित करें बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • एक व्यक्ति को हटाएँ : व्यक्ति के नाम पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर हटाएँ पर टैप करें।

    • किसी प्लेलिस्ट पर सहयोग करना बंद करें : “बंद करें” पर टैप करें।

ख़ुद को सहयोग वाली प्लेलिस्ट से हटाएँ

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. “सहयोग वाली प्लेलिस्ट” पर टैप करें, सहयोग प्रबंधित करें बटन पर टैप करें, फिर “छोड़ें” पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.