इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर किसी फ़ैमिली शेयरिंग समूह को छोड़ें या किसी सदस्य को हटाएँ

किसी फ़ैमिली शेयरिंग समूह में, आयोजक सदस्यों को हटा सकता है या समूह को बंद कर सकता है। साथ ही, परिवार के सदस्य (अभिभावकीय नियंत्रण वाले किशोर या बच्चों को छोड़कर) ख़ुद को हटा सकता है।

फ़ैमिली शेयरिंग सदस्यों के प्रकार के बारे में जानें

परिवार समूह से किसी सदस्य को हटाएँ

फ़ैमिली शेयरिंग समूह का आयोजक अन्य सदस्यों को हटा सकता है। जब परिवार का कोई सदस्य हटा दिया जाता है, तो शेयर किए गए सब्सक्रिप्शन और अन्य सदस्यों द्वारा ख़रीदे गए कॉन्टेंट पर उनका ऐक्सेस तुरंत समाप्त हो जाता है।

  1. सेटिंग्ज़  > परिवार पर जाएँ।

  2. [सदस्य के नाम] पर टैप करें, फिर शेयरिंग समूह से [सदस्य का नाम] हटाएँ पर टैप करें।

आप अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह से किसी बच्चे को नहीं हटा सकते। हालाँकि, आप उन्हें दूसरे समूह में भेज सकते हैं या उनका Apple खाता डिलीट कर सकते हैं। Apple सहायता आलेख फ़ैमिली शेयरिंग का इस्तेमाल करके किसी बच्चे को अन्य समूह में भेजें देखें।

अगर आपने किसी किशोर के लिए स्क्रीन टाइम चालू किया है, तो उन्हें समूह से हटाने से पहले, आपको स्क्रीन टाइम सेटिंग्ज़ बंद करनी होगी। परिवार के किसी सदस्य लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें देखें।

कोई फ़ैमिली शेयरिंग समूह छोड़ें

जब आप कोई फ़ैमिली शेयरिंग समूह छोड़ते हैं, तो आप परिवार के सदस्यों की साथ अपनी ख़रीदारियाँ और सब्सक्रिप्शन शेयर करना बंद कर देते हैं और उनके द्वारा शेयर किए गए कॉन्टेंट का ऐक्सेस तुरंत खो देते हैं।

नोट : आयोजक फ़ैमिली शेयरिंग समूह को नहीं छोड़ सकता। अगर आप आयोजक बदलना चाहते हैं, तो आपको समूह बंद करना होगा और किसी अन्य वयस्क को नया समूह बनाने के लिए कहना होगा।

  1. सेटिंग्ज़  > परिवार पर जाएँ।

  2. [आपका नाम] पर टैप करें, फिर फ़ैमिली शेयरिंग का उपयोग रोकें पर टैप करें।

फ़ैमिली शेयरिंग रोकें

जब परिवार का आयोजक फ़ैमिली शेयरिंग बंद कर देता है, तो परिवार के सभी सदस्य एक ही समय में समूह से हट जाते हैं। जब फ़ैमिली शेयरिंग बंद की जाती है, तो सभी सदस्य शेयर किए गए कॉन्टेंट और सब्सक्रिप्शन का ऐक्सेस तुरंत खो देते हैं।

नोट : अगर कोई बच्चा फ़ैमिली शेयरिंग समूह में है, तो आयोजक को समूह विघटित करने से पहले, बच्चे को किसी दूसरे समूह में भेजना होगा या उसका Apple खाता डिलीट करना होगा। Apple सहायता आलेख फ़ैमिली शेयरिंग का इस्तेमाल करके किसी बच्चे को अन्य समूह में भेजें देखें।

  1. सेटिंग्ज़  > परिवार पर जाएँ।

  2. [आपका नाम] पर टैप करें, फिर फ़ैमिली शेयरिंग का उपयोग रोकें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.