इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर टैग की मदद से अपने नोट्स व्यवस्थित करें

नोट्स ऐप में, आप अपने नोट्स वर्गीकृत और व्यवस्थित करने के तेज़ और लचीले तरीक़े के रूप में टैग इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी नोट में एक या अधिक टैग जोड़ सकते हैं, जैसे कि #shopping और #work और टैग ब्राउज़र या स्मार्ट फ़ोल्डर का इस्तेमाल करके, फ़ोल्डर में अपने नोट्स आसानी से खोज और फ़िल्टर कर सकते हैं।

नोट्स में टैग जोड़ें

जब आप कोई नोट बनाते या संपादित करते हैं, तो # के बाद टैग का नाम टाइप करें या कीबोर्ड के ऊपर मेनू से कोई टैग चुनें। टैग केवल एक शब्द का हो सकता है, लेकिन आप शब्दों को जोड़ने के लिए डैश और अंडरस्कोर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप किसी नोट में एक से अधिक टैग जोड़ सकते हैं।

नुस्ख़ा : आप किसी नोट में टैग लिखने के लिए अपनी उँगली का इस्तेमाल कर सकते हैं। रेखांकित टैग पर टैप करें, फिर “टैग में बदलें” पर टैप करें।

किसी टैग का नाम बदलें या डिलीट करें

निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

  • स्क्रीन पर सबसे नीचे टैग के नीचे, किसी टैग को टच और होल्ड करें, फिर टैग का नाम बदलें या टैग डिलीट करें पर टैप करें।

  • संपादित करें (फ़ोल्डर सूची के शीर्ष पर) पर टैप करें, नीचे टैग तक स्क्रोल करें, फिर किसी टैग का नाम बदलने के लिए उस पर टैप करें या डिलीट करें बटन पर टैप करें।

जब आप कोई टैग डिलीट करते हैं, तो इसे उन सभी स्मार्ट फ़ोल्डर से हटा दिया जाता है जो इस टैग का इस्तेमाल करते हैं।

टैग वाले नोट्स देखें

स्क्रीन पर सबसे नीचे टैग के नीचे, निम्नलिखित से कोई एक काम करें :

  • टैग वाले सभी नोट्स देखें : सभी टैग पर टैप करें।

  • विशेष टैग वाले नोट्स देखें : एक या अधिक टैग पर टैप करें; किसी टैग को शामिल न करने के लिए, टैग पर तब तक टैप करें, जब तक कि नाम से होते हुए जाने वाली एक लाइन न दिखे। फिर किसी एक या सभी चुने गए टैग से मेल खाने वाले नोट्स देखने का विकल्प चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.