इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

अपने iPhone कैमरे से नाइट मोड तस्वीर लें

समर्थित मॉडल पर, आपका iPhone कैमरा अधिक विवरण कैप्चर करने और कम प्रकाश वाली स्थितियों में आपके शॉट को ब्राइट करने के लिए नाइट मोड का इस्तेमाल करता है। नाइट मोड में एक्सपोज़र की अवधि ऑटोमैटिकली निर्धारित होती है, लेकिन आप मैनुअल कंट्रोल के साथ प्रयोग कर सकते हैं।

नुस्ख़ा : आप और भी अधिक विस्तृत नाइट मोड तस्वीर के लिए ट्राइपॉड का इस्तेमाल करें।

निम्नलिखित iPhone मॉडल और कैमरे पर नाइट मोड उपलब्ध है :

  • iPhone 16 Pro, iPhone 16 Pro Max, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Pro Max, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max: अल्ट्रा वाइड (0.5x) कैमरा, वाइड (1x) कैमरा, टेलीफ़ोटो (3x) कैमरा, टेलीफ़ोटो (5x) कैमरा और फ़्रंट कैमरा

  • iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 15 मॉडल, iPhone 14 मॉडल, iPhone 13 मॉडल और iPhone 12 मॉडल : अल्ट्रा वाइड (0.5x) कैमरा, वाइड (1x) कैमरा और फ़्रंट कैमरा

  • iPhone 16e और iPhone 11 मॉडल : वाइड (1x) कैमरा

तस्वीर मोड में कैमरा स्क्रीन। व्यूफ़ाइंडर में कोई रात्रि दृश्य है। फ़्लैश और नाइट मोड के बटन स्क्रीन के ऊपरी-बाएँ कोने में दिखाई देते हैं और नाइट मोड चालू रहता है। कैमरा कंट्रोल बटन ऊपरी-केंद्र में है और Live Photos बटन ऊपरी-दाएँ कोने में है। स्क्रीन के नीचे, बाएँ से दाएँ, तस्वीर और वीडियो व्यूअर बटन, तस्वीर लें बटन और कैमरा चयनकर्ता बैक-फ़ेसिंग बटन हैं।
  1. अपने iPhone का कैमरा खोलें।

    कम प्रकाश वाली स्थितियों में, नाइट मोड ऑटोमैटिकली चालू हो जाता है।

  2. नाइट मोड को बंद और चालू करने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद नाइट मोड बटन पर टैप करें।

  3. नाइट मोड के साथ प्रयोग करने के लिए, कैमरा कंट्रोल बटन पर टैप करें, स्क्रीन के नीचे विकल्पों की पंक्ति में नाइट मोड बटन पर टैप करें, फिर ऑटो और अधिकतम टाइमर के बीच चुनने के लिए स्लाइडर को बाएँ या दाएँ ड्रैग करें। ऑटो में समय ऑटोमैटिकली निर्धारित होता है; मैक्स में सबसे लंबे एक्सपोज़र समय का इस्तेमाल किया जाता है। आपके द्वारा चुनी गई सेटिंग आपके अगले नाइट मोड शॉट के लिए सहेज ली जाती है।

  4. शटर बटन पर टैप करें या कैमरा कंट्रोल (समर्थित मॉडल पर) पर क्लिक करें, फिर शॉट लेने के लिए अपने iPhone को पकड़े रहें।

    अगर आपका iPhone कैप्चर के समय किसी हलचल का पता लगाता है, तो फ़्रेम में क्रॉसहेयर दिखाई देते हैं (गति कम करने और शॉट को बेहतर बनाने में आपकी मदद के लिए क्रॉसहेयर को अलाइन करें)।

    कैप्चर होने के दौरान नाइट मोड शॉट लेना रोकने के लिए, स्लाइडर के नीचे “रोकें बटन” पर टैप करें।

समर्थित मॉडल पर, आप नाइट मोड सेल्फ़ी और समय अंतराल वीडियो ले सकते हैं।

समर्थित मॉडल पर, आप पोर्ट्रेट मोड की मदद से नाइट मोड तस्वीर ले सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.