इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर टेक्स्ट को पढ़ना आसान बनाएँ

आप iPhone पर टेक्स्ट का आकार बढ़ाकर, उसे बोल्ड बनाकर और भी बहुत कुछ करके टेक्स्ट को पढ़ना आसान बना सकते हैं।

कोई iPhone, खुले Mail ऐप के साथ। बड़े, बोल्ड टेक्स्ट के साथ डिस्प्ले किया गया कोई ईमेल।

टेक्स्ट को बड़ा करें और बोल्ड बनाएँ

आप सभी समर्थित ऐप्स (कैलेंडर, मेल, संदेश, नोट्स, सेटिंग्ज़ और इस से भी ज़्यादा सहित) के लिए कोई एकल पसंदीदा टेक्स्ट आकार सेट कर सकते हैं। आप बोल्ड टेक्स्ट भी चालू कर सकते हैं।

  1. सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > डिस्प्ले और टेक्स्ट आकार पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई भी एक काम करें :

    • टेक्स्ट बड़ा करें : बड़े टेक्स्ट पर टैप करें, फिर टेक्स्ट का आकार ऐडजस्ट करने के लिए स्लाइडर ड्रैग करें।

      अतिरिक्त टेक्स्ट आकार के लिए, बड़े ऐक्सेसिबिलिटी आकार चालू करें।

    • टेक्स्ट घना करें : बोल्ड टेक्स्ट चालू करें।

नुस्ख़ा : ऐप पर मौजूद रहते हुए टेक्स्ट का आकार बदलें। कंट्रोल सेंटर खोलें, फिर टेक्स्ट का आकार स्लाइडर को ऐडजस्ट करेंअगर आपको टेक्स्ट का आकार स्लाइडर नहीं नज़र आता है, शीर्ष-बाएँ कोने में जोड़ें बटन पर टैप करें, कंट्रोल जोड़ें पर टैप करें, फिर टेक्स्ट का आकार कंट्रोल पर टैप करें।

आप टेक्स्ट के साथ-साथ इंटरफ़ेस तत्व जैसे आइकॉन और बटन का आकार बढ़ाने के लिए डिस्प्ले ज़ूम चालू कर सकते हैं।

टैप करने योग्य टेक्स्ट को पहचानें

आप ऐसे किसी भी टेक्स्ट को रेखांकित कर सकते हैं, जो आपके टैप करने पर कोई क्रिया करता है।

  1. सेटिंग्ज़ > ऐक्सेसिबिलिटी > डिस्प्ले और टेक्स्ट आकार पर जाएँ।

  2. बटन आकृतियाँ चालू करें।

आप स्क्रीन पर मौजूद जानकारी देखना आसान बनाने के लिए iPhone पर डिस्प्ले के रंग बदल सकते हैं या स्क्रीन पर ज़ूम इन कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.