इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर स्टॉक्स में जाकर एक से अधिक वॉचलिस्ट प्रबंधित करें

आप अपने फ़ॉलो किए गए स्टॉक्स व्यवस्थित करने के लिए, अपनी ख़ुद की वॉचलिस्ट बना सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप उन्हें मनोरंजन या स्थिरता जैसी श्रेणियों के हिसाब से व्यवस्थित कर सकते हैं। आप वॉचलिस्ट के बीच स्विच कर सकते हैं और उन्हें अपने अन्य डिवाइस पर देख सकते हैं।

स्टॉक्स ऐप में मौजूद एक वॉचलिस्ट जिसमें अलग-अलग स्टॉक्स की सूची दिखाई देती है। सूची में मौजूद प्रत्येक स्टॉक, बाएँ से दाएँ, स्टॉक चिह्न और नाम, एक प्रदर्शन चार्ट, स्टॉक का मूल्य और क़ीमत में परिवर्तन दिखाता है। स्क्रीन के शीर्ष पर, मेरे चिह्न वॉचलिस्ट चुनी गई है और निम्नलिखित वॉचलिस्ट और विकल्प उपलब्ध हैं : तकनीकी, वित्त, ऊर्जा, वॉचलिस्ट प्रबंधित करें और नई वॉचलिस्ट।

नई वॉचलिस्ट बनाएँ

  1. अपने iPhone पर स्टॉक्स ऐप पर जाएँ।

  2. मेरे चिह्न पर टैप करें, फिर नई वॉचलिस्ट पर टैप करें।

  3. वॉचलिस्ट का नाम रखें, फिर सहेजें पर टैप करें।

अपनी वॉचलिस्ट के बीच स्विच करने के लिए, मेरे चिह्न या उस वर्तमान वॉचलिस्ट के नाम पर टैप करें जिसे आप देख रहे हैं, फिर उस वॉचलिस्ट के नाम पर टैप करें जिसे आप देखना चाहते हैं।

चिह्न वॉचलिस्ट में जोड़ें

  1. अपने iPhone पर स्टॉक्स ऐप पर जाएँ।

  2. खोज क्षेत्र में, टिकर चिह्न, कंपनी, फ़ंड या इंडेक्स का नाम दर्ज करें।

  3. जोड़ें बटन पर टैप करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : आप आसानी से एक ऐसा चिह्न जोड़ सकते हैं जो एक वॉचलिस्ट में दूसरी वॉचलिस्ट में है। चिह्न पर बाईं ओर स्वाइप करें, सूची बटन पर टैप करें, कोई वॉचलिस्ट चुनें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

आपके द्वारा नई वॉचलिस्ट में जोड़ा जाने वाला प्रत्येक चिह्न, मेरे चिह्न वॉचलिस्ट में भी जोड़ा जाता है। मेरे चिह्न वॉचलिस्ट में जाकर चिह्न प्रबंधित करें देखें।

वॉचलिस्ट से चिह्न हटाएँ

  1. अपने iPhone पर स्टॉक्स ऐप पर जाएँ।

  2. चिह्न पर बाईं ओर स्वाइप करें।

    जब आप अपनी बनाई गई वॉचलिस्ट से कोई चिह्न हटाते हैं, तो वह चिह्न मेरे चिह्न वॉचलिस्ट में बना रहता है। मेरे चिह्न वॉचलिस्ट में जाकर चिह्न प्रबंधित करें देखें।

वॉचलिस्ट में चिह्न क्रमित करें

आप यह चुन सकते हैं कि आपकी वॉचलिस्ट में चिह्न कैसे क्रमित किए जाते हैं।

  1. अपने iPhone पर स्टॉक्स ऐप पर जाएँ।

  2. वह वॉचलिस्ट चुनें जिसे आप क्रमित करना चाहते हैं, फिर अधिक बटन पर टैप करें।

  3. वॉचलिस्ट ऐसे क्रमित करें पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से किसी एक विकल्प पर टैप करें :

    • मैनुअल

    • क़ीमत परिवर्तन

    • प्रतिशत परिवर्तन

    • बाज़ार पूँजी

    • संकेत

    • नाम

वॉचलिस्ट में चिह्नों का क्रम बदलने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, वॉचलिस्ट ऐसे क्रमित करें पर टैप करें, फिर आरोही या अवरोही पर टैप करें।

वॉचलिस्ट में दिखाया गया मान बदलें

आप वॉचलिस्ट में प्रत्येक चिह्न के मूल्य के नीचे दिखाई देने वाले मान को बदल सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर स्टॉक्स ऐप पर जाएँ।

  2. वह वॉचलिस्ट चुनें जिसे आप बदलना चाहते हैं, फिर अधिक बटन पर टैप करें।

  3. वॉचलिस्ट शो पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से किसी एक विकल्प पर टैप करें :

    • क़ीमत परिवर्तन

    • प्रतिशत परिवर्तन

    • बाज़ार पूँजी

वॉचलिस्ट डिलीट करें, दोबारा क्रमित करें और नाम बदलें

  1. अपने iPhone पर स्टॉक्स ऐप पर जाएँ।

  2. वॉचलिस्ट के नाम पर टैप करें, वॉचलिस्ट प्रबंधित करें पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • कोई वॉचलिस्ट डिलीट करें : चिह्न के सामने मौजूद डिलीट करें बटन पर टैप करें, ट्रैस बटन पर टैप करें, फिर वॉचलिस्ट डिलीट करें पर टैप करें।

    • अपनी वॉचलिस्ट दोबारा क्रमित करें : दोबारा क्रमित करें बटन को टच और होल्ड करें, फिर वॉचलिस्ट को एक नए स्थान पर ड्रैग करें।

    • वॉचलिस्ट का नाम बदलें : पेंसिल बटन पर टैप करें, एक नया नाम टाइप करें, फिर सहेजें पर टैप करें।

अपनी वॉचलिस्ट अपने सभी डिवाइस पर देखें

आप अपनी वॉचलिस्ट अपने iPhone, iPad और Mac पर देख सकते हैं जिनमें आपने समान Apple खाते से साइन इन किया है।

  • अपने iPhone या iPad पर : सेटिंग्ज़  > [आपका नाम] > iCloud पर जाएँ, सभी देखें (iCloud में सहेजे गए के सामने) पर टैप करें, फिर स्टॉक्स चालू करें।

  • macOS 13 या बाद के संस्करण वाले Mac पर : Apple मेनू  > सिस्टम सेटिंग्ज़ चुनें, साइडबार के शीर्ष पर मौजूद अपने नाम पर क्लिक करें, iCloud पर क्लिक करें, फिर स्टॉक्स चालू करें। (अगर आपको अपना नाम नहीं दिखाई नहीं देता है, तो अपने Apple खाते में साइन इन करने या एक खाता बनाने के लिए, “साइन इन करें” पर क्लिक करें।)

  • macOS 10.15–12.7 वाले Mac पर : Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, Apple ID पर क्लिक करें, iCloud पर क्लिक करें, फिर स्टॉक्स चालू करें।

  • macOS 10.14 या उससे पहले के संस्करण वाले Mac पर : Apple मेनू > सिस्टम प्राथमिकता चुनें, फिर iCloud पर क्लिक करें। iCloud Drive चुनें, विकल्प पर क्लिक करें, फिर स्टॉक चालू करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.