इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर रिमाइंडर में एक से अधिक सूचियाँ व्यवस्थित करें

रिमाइंडर ऐप में, आप नई सूचियाँ बना सकते हैं, सूचियों को समूहों में व्यवस्थित कर सकते हैं और तुरंत ऐक्सेस करने के लिए, सूचियाँ पिन कर सकते हैं।

रिमाइंडर स्क्रीन, सबसे नीचे कई सूचियाँ और टैग ब्राउज़र दिखाती है।

नोट : इस गाइड में दिए गए सभी रिमाइंडर फ़ीचर तब उपलब्ध होते हैं, जब आप iCloud में अपडेट किए गए रिमाइंडर इस्तेमाल करते हैं। अन्य खातों का इस्तेमाल करने पर, कुछ सुविधाएँ उपलब्ध नहीं होती हैं।

एक नई सूची बनाएँ

  1. अपने iPhone पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. सूचियाँ पर टैप करें (शीर्ष पर बाएँ कोने पर)

  3. सूची जोड़ें पर टैप करें।

  4. कोई नाम दर्ज करें, फिर सूची के लिए कोई रंग या चिह्न चुनें।

  5. सूची प्रकार पर टैप करें, फिर मानक, किराना या स्मार्ट सूची चुनें।

आसान ऐक्सेस के लिए, अन्य सूचियों के ऊपर एक ज़रूरी सूची पिन करें

  1. अपने iPhone पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. सूचियाँ पर टैप करें (शीर्ष पर बाएँ कोने पर)

  3. किसी सूची को टच और होल्ड करें, फिर "पिन करें" पर टैप करें। आप सूची पर दाईं ओर भी स्वाइप कर सकते हैं, फिर पिन करें बटन पर टैप करें।

    आप ज़्यादा से ज़्यादा नौ सूचियाँ पिन कर सकते हैं।

पिन की गई सूची की स्थिति बदलने के लिए, अधिक बटन पर टैप करें, सूचियाँ संपादित करें पर टैप करें, फिर रीऑर्डर बटन को नई स्थिति में ड्रैग करें।

सूचियों का समूह बनाएँ

आप कार्य, स्कूल या शॉपिंग जैसे समूहों में अपनी सूचियाँ व्यवस्थित कर सकते हैं।

कोई समूह बनाने के लिए, बस एक सूची को दूसरी सूची पर ड्रैग करें। आप निम्नलिखित काम भी कर सकते हैं :

  1. अपने iPhone पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. सूचियाँ पर टैप करें (शीर्ष पर बाएँ कोने पर), अधिक बटन पर टैप करें, फिर सूचियाँ संपादित करें पर टैप करें।

  3. समूह जोड़ें पर टैप करें, नाम दर्ज करें, समूह में शामिल करने के लिए सूचियाँ चुनें (वैकल्पिक), फिर बनाएँ पर टैप करें।

सूचियाँ और समूह संपादित करें और दोबारा व्यवस्थित करें

  1. अपने iPhone पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. सूचियाँ (शीर्ष पर बाएँ कोने में मौजूद) पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • सूचियाँ और समूह दोबारा व्यवस्थित करें : कोई सूची या समूह एक नए स्थान पर ड्रैग करें। आप एक सूची को दूसरे समूह में भी मूव कर सकते हैं।

    • सूची या समूह का नाम और दिखने का तरीक़ा बदलें : सूची या समूह पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर विवरण संपादित करें बटन पर टैप करें।

कोई सूची या समूह डिलीट करें

  1. अपने iPhone पर रिमाइंडर ऐप पर जाएँ।

  2. सूचियाँ पर टैप करें (शीर्ष पर बाएँ कोने पर)

  3. किसी सूची या समूह पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर डिलीट करें बटन पर टैप करें।

    जब आप कोई समूह डिलीट करते हैं, तो आपके पास सूचियाँ रखने का विकल्प होता है।

डिलीट की गई सूचियाँ या समूह, "हाल में डिलीट किए गए" में मूव कर दिए जाते हैं। आप उन्हें डिलीट करने के 30 दिनों के भीतर रिकवर कर सकते हैं। 30 दिनों के बाद, उन्हें स्थायी रूप से डिलीट कर दिया जाता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.