इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर तस्वीर में शेयर किए गए ऐल्बम बनाएँ

“शेयर किया गया ऐल्बम” फ़ीचर की मदद से, आप केवल चुने गए सब्सक्राइबर्स के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करने के लिए ऐब्लम बना सकते हैं। साथ ही, वे सभी लोगों के देखने के लिए तस्वीरें, वीडियो और टिप्पणियाँ जोड़ सकते हैं। अगर आप शेयर किया गया ऐल्बम सेटअप करते हैं, तो आप उसका नाम बदल सकते हैं और उसे डिलीट भी कर सकते हैं।

आपके शुरू करने से पहले

  1. सुनिश्चित करें कि आपने अपने iPhone पर अपने Apple खाते में साइन इन किया है और उन सभी अन्य डिवाइस पर भी जिन्हें आप शेयर किए गए ऐल्बम के साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं।

  2. सेटिंग्ज़  > [आपका नाम] > iCloud > तस्वीर पर जाएँ, फिर “शेयर किया गया ऐल्बम” चालू करें।

शेयर किया गया ऐल्बम बनाएँ

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. नीचे स्क्रोल करें, फिर ऐल्बम पर टैप करें।

  3. “शेयर किया गया” चुनें, फिर “बनाएँ” पर टैप करें।

  4. ऐल्बम का नाम दर्ज करें।

  5. लोगों को आमंत्रित करने के लिए, “आमंत्रित करें” पर टैप करें। उस संपर्क का नाम दर्ज करें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं या प्राप्तकर्ता के Apple खाते से संबद्ध ईमेल पता या फ़ोन नंबर टाइप करें। लोगों को आमंत्रित करें या हटाएँ देखें।

शेयर किए गए ऐल्बम में शामिल हों

जब आपको शेयर किए गए ऐल्बम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है, तो आपके iPhone की स्क्रीन पर एक सूचना दिखाई देती है।

सूचना पर टैप करें, फिर तस्वीर ऐप में ऐल्बम पर “स्वीकार करें” पर टैप करें।

अगर आप सूचना पर टैप करके शेयर किए गए ऐल्बम में शामिल नहीं होते हैं, तो आप निम्नलिखित काम भी कर सकते हैं :

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. “आपके लिए” पर टैप करें।

  3. “शेयर किए गए ऐल्बम की गतिविधि” के नीचे, नए ऐल्बम पर “स्वीकार करें” पर टैप करें।

नोट : ऐल्बम बनाने वाले व्यक्ति को तब सूचना मिलती है, जब कोई व्यक्ति शेयर किए गए ऐल्बम में शामिल होने का आमंत्रण स्वीकार करता है।

शेयर किए गए ऐल्बम का नाम बदलें

शेयर किए गए ऐल्बम का निर्माता उसका नाम बदल सकता है।

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. “शेयर किए गए ऐल्बम” पर टैप करें, फिर ऐल्बम पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर “शेयर किया गया ऐल्बम विवरण” पर टैप करें।

  4. एक नया नाम दर्ज करें, फिर पूर्ण पर क्लिक करें।

ख़ुद को शेयर किए गए ऐल्बम से डिलीट करें या हटाएँ

  1. अपने iPhone पर तस्वीर ऐप पर जाएँ।

  2. “शेयर किए गए ऐल्बम” पर टैप करें, फिर ऐल्बम पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें।

  4. अगर आपने ऐल्बम बनाया है, तो “शेयर किया गया ऐल्बम डिलीट करें” पर टैप करें या अगर आप सब्सक्राइबर हैं, तो “अनसब्सक्राइब करें” पर टैप करें।

शेयर किए गए ऐल्बम से अपनी तस्वीर लाइब्रेरी में सहेजी या डाउनलोड की गई तस्वीरें, शेयर किए गए ऐल्बम के डिलीट होने या ऐल्बम बनाने वाले व्यक्ति द्वारा उसे शेयर करना बंद किए जाने पर भी आपकी लाइब्रेरी में बनी रहती हैं। शेयर किए गए ऐल्बम से अपनी लाइब्रेरी में तस्वीरें और वीडियो सहेजें। देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.