इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone मौन करें

कोई बटन पुश करके या कोई स्विच फ़्लिप करके आप अपने iPhone को तुरंत मौन कर सकते हैं।

मौन मोड चालू या बंद करें

मौन मोड चालू होने पर iPhone रिंग नहीं करता है या अलर्ट या अन्य ध्वनि प्रभाव नहीं चलाता है (लेकिन iPhone अभी भी वाइब्रेट कर सकता है)। जब मौन मोड बंद होता है, तो iPhone सभी ध्वनि चलाता है।

  • ऐक्शन बटन वाले मॉडल पर : सेटिंग्ज़  > ध्वनि और हैप्टिक पर जाएँ, फिर मौन मोड चालू या बंद करें।

    आप अन्य फ़ंक्शन के अतिरिक्त, मौन मोड चालू या बंद करने के लिए ऐक्शन बटन भी कॉन्फ़िगर कर सकते हैं। iPhone पर ऐक्शन बटन का इस्तेमाल करें और उसे कस्टमाइज़ करें देखें।

  • अन्य मॉडल पर : मौन मोड चालू करने के लिए रिंग/मौन स्विच को अपने iPhone के पीछे की ओर फ़्लिप करें। मौन मोड बंद करने के लिए इसे सामने की ओर फ़्लिप करें।

महत्वपूर्ण : घड़ी अलार्म, संगीत जैसे ऑडियो ऐप और कई गेम बिल्टइन स्पीकर के माध्यम से ध्वनि चलाते हैं, भले ही मौन मोड चालू हो। कुछ देशों या क्षेत्रों में, कैमरा, वॉइस मेमो और आपातकालीन अलर्ट के लिए ध्वनि प्रभाव तब भी चलाए जाते हैं, जब रिंग/मौन स्विच मौन पर सेट किया जाता है।

डू नॉट डिस्टर्ब चालू करें

आप डू नॉट डिस्टर्ब चालू करके कॉल, अलर्ट और सूचनाएँ अस्थायी रूप से मौन कर सकते हैं।

  1. कंट्रोल सेंटर खोलें

  2. फ़ोकस पर टैप करें, फिर डू नॉट डिस्टर्ब पर टैप करें।

    डू नॉट डिस्टर्ब चालू होने पर, आपको इनकमिंग कॉल, टेक्स्ट या सूचनाओं के लिए रिंगटोन या SMS टोन सुनाई नहीं देंगे। साथ ही, “डू नॉट डिस्टर्ब” आइकॉन स्क्रीन के शीर्ष पर स्टेटस बार में दिखाई देता है।

फ़ोकस चालू करें या शेड्यूल करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.