इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, अभिभावकीय नियंत्रण सेटअप करें

फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, आयोजक या माता-पिता/अभिभावक के रूप में नामित कोई अन्य वयस्क, फ़ैमिली शेयरिंग समूह में बच्चों या अन्य सदस्यों के लिए अभिभावकीय नियंत्रण सेटअप कर सकता है। आपका बच्चा Apple डिवाइस कैसे इस्तेमाल करता है, यह प्रबंधित करने के लिए आप स्क्रीन टाइम का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप “ख़रीदने के लिए पूछें” को भी चालू कर सकते हैं, जिससे बच्चों को योग्य ख़रीदारियाँ और मुफ़्त डाउनलोड करने के लिए स्वीकृति लेनी होगी।

फ़ैमिली शेयरिंग सदस्यों के प्रकार के बारे में जानें

सेटअप के दौरान, अभिभावकीय नियंत्रण कस्टमाइज़ करें

जब आप अपने फ़ैमिली शेयरिंग समूह में कोई बच्चा जोड़ते हैं या किसी बच्चे के लिए डिवाइस सेटअप करते हैं, तो आप शुरुआत से अभिभावकीय नियंत्रण कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आप किसी भी समय ये सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं।

निम्नलिखित में से कोई एक जोड़ने के लिए, सेटअप के दौरान स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें :

  • ऐप्स, किताब, TV कार्यक्रम और फ़िल्मों के कॉन्टेंट के लिए आयु संबंधी प्रतिबंध

  • विशिष्ट ऐप्स के लिए, डाउनटाइम और सीमाएँ

  • प्रतिबंध कि आपका बच्चा किससे बातचीत कर सकता है

  • ख़रीदारियों या मुफ़्त डाउनलोड के लिए स्वीकृतियाँ

Apple सहायता आलेख अपने बच्चे के iPhone, iPad और iPod touch पर अभिभावकीय नियंत्रण इस्तेमाल करें देखें।

संवेदनशील कॉन्टेंट के बारे में चेतावनियाँ पाएँ

स्क्रीन टाइम यह जाँच कर सकता है कि क्या आपने या परिवार के अन्य सदस्यों ने स्पष्ट रूप से अश्लील तस्वीरें या वीडियो प्राप्त किए हैं या भेजे हैं। iPhone पर स्क्रीन टाइम में संवेदनशील इमेज और वीडियो की जाँच करें देखें।

आप संवेदनशील कॉन्टेंट ब्लॉक भी कर सकते हैं और ख़रीदारियों पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। कॉन्टेंट ब्लॉक करें और iTunes और App Store से ख़रीदारी रोकें देखें।

किसी बच्चे के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें

डाउनटाइम, ऐप का इस्तेमाल, संपर्क, कॉन्टेंट रेटिंग वगैरह प्रबंधित करने में स्क्रीन टाइम आपकी मदद करता है। स्क्रीन टाइम का इस्तेमाल करने के लिए, ज़रूरी है कि आपका बच्चा कोई योग्य डिवाइस उपयोग कर रहा हो। Apple सहायता आलेख iCloud के लिए सिस्टम आवश्यकताएँ में स्क्रीन टाइम अनुभाग देखें।

  1. सेटिंग्ज़  > परिवार पर जाएँ।

  2. उस बच्चे पर टैप करें जिसके लिए आप स्क्रीन टाइम सेटअप करना चाहते हैं, “स्क्रीन टाइम” पर टैप करें, “जारी रखें” पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • वेब कॉन्टेंट के लिए प्रतिबंध बदलें : वेब कॉन्टेंट पर टैप करें, फिर कोई विकल्प चुनें।

    • ऐप्स का इस्तेमाल करने के लिए रेटिंग सेट करें : ऐप्स पर टैप करें, फिर ऐप के इस्तेमाल की अनुमति देने के लिए उम्र के हिसाब से उपयुक्त रेटिंग चुनें (उदाहरण के लिए, अनुमति न दें, 4+, 9+) या उम्र की परवाह किए बिना ऐप ब्लॉक करने के लिए अनुमति न दें चुनें।

    • मीडिया कॉन्टेंट को अनुमति दें या ब्लॉक करें : मीडिया कॉन्टेंट के प्रकार पर टैप करें, फिर उसके लिए उम्र के हिसाब से उपयुक्त रेटिंग चुनें।

  3. स्क्रीन टाइम विकल्प सेटअप करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करना जारी रखें।

    स्क्रीन टाइम के बारे में जानकारी पानी है, तो परिवार के किसी सदस्य के लिए स्क्रीन टाइम सेटअप करें देखें।

    अगल-अलग कॉन्टेंट और गोपनीयता प्रतिबंधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख अपने बच्चे के iPhone, iPad और iPod touch पर अभिभावकीय नियंत्रण इस्तेमाल करें देखें।

अगर आपका बच्चा अधिक स्क्रीन टाइम का अनुरोध करता है, तो आप सेटिंग्ज़  > स्क्रीन टाइम या संदेश में जाकर अनुरोध को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।

“ख़रीदने के लिए पूछें” चालू करें

जब आप “ख़रीदने के लिए पूछें” सेटअप करते हैं, तो बच्चे की ख़रीदारियाँ पारिवारिक आयोजक या पारिवारिक समूह में मौजूद माता-पिता या अभिभावक द्वारा अनुमोदित की जानी चाहिए।

  1. सेटिंग्ज़  > परिवार पर जाएँ।

  2. आप जिस बच्चे के लिए “ख़रीदने के लिए पूछें” सेटअप करना चाहते हैं उसके नाम पर टैप करें।

  3. “ख़रीदने के लिए पूछें” पर टैप करें, फिर “ख़रीदने के लिए पूछें चालू करें” पर टैप करें।

Apple सहायता आलेख बच्चा “ख़रीदने के लिए पूछें” का इस्तेमाल करके जो ख़रीदता है उसे अनुमोदित करें देखें।

नोट : “ख़रीदने के लिए पूछें” के लिए आयु संबंधी प्रतिबंध, क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होते हैं। अमेरिका में, पारिवारिक आयोजक 18 वर्ष से कम उम्र के परिवार के किसी भी सदस्य के लिए “ख़रीदने के लिए पूछें” चालू कर सकता है। 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए, यह डिफ़ॉल्ट रूप से चालू होता है।

आप किसी बच्चे के लिए, Apple Cash परिवार खाता भी सेटअप कर सकते हैं। फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, Apple Cash और Apple Card इस्तेमाल करें (केवल अमेरिका में उपलब्ध) देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.