इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर वॉलेट में Apple Pay सेटअप करें

Apple Pay का इस्तेमाल करना, वास्तविक कार्ड इस्तेमाल करने की तुलना में आसान और सुरक्षित हो सकता है। वॉलेट ऐप में संग्रहित किए गए अपने कार्ड की मदद से, आप स्टोर में, ट्रैंज़िट के लिए, ऐप्स में और Apple Pay का समर्थन करने वाली वेबसाइटों पर सुरक्षित भुगतान करने के लिए Apple Pay का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नोट : Apple Pay और इसके फ़ीचर की उपलब्धता देश या क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होती है। Apple सहायता आलेख Apple Pay का समर्थन करने वाले देश और क्षेत्र देखें।

Apple Pay सेटअप करने के लिए, वॉलेट में अपने डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड जोड़ें।

वॉलेट स्क्रीन, जो क्रेडिट कार्ड दिखाती है।
(Apple Card और Apple Cash केवल अमेरिका में उपलब्ध हैं)

कोई डेबिट या क्रेडिट कार्ड जोड़ें

आप सहभागी कार्ड जारीकर्ता से एक समर्थित कार्ड जोड़ सकते हैं। यह जाँचने के लिए कि आपका कार्ड Apple Pay से संगत है या नहीं, कार्ड जारीकर्ता से संपर्क करें।

  1. अपने iPhone पर वॉलेट ऐप पर जाएँ।

  2. कार्ड जोड़ें बटन पर टैप करें। आपसे अपने Apple खाते में साइन इन करने के लिए कहा जा सकता है।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक कार्ड प्रकार जोड़ें :

    • एक नया कार्ड : डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर टैप करें, “जारी रखें” पर टैप करें, फिर अपने iPhone को कार्ड पर मौजूद चिप के पास लाएँ। अगर कार्ड में चिप नहीं है, तो “कार्ड विवरण मैनुअली दर्ज करें” पर टैप करें, फिर कार्ड नंबर दर्ज करें या “कैमरा से कार्ड स्कैन करें” पर टैप करें।

    • Apple Card : iPhone पर Apple Card इस्तेमाल करें देखें।

    • आपके पिछले कार्ड : पिछले कार्ड पर टैप करें, फिर पहले इस्तेमाल किया गया कोई भी कार्ड चुनें। इन कार्ड में आपके Apple खाते से जुड़े हुए कार्ड, आपके द्वारा अपने अन्य डिवाइस पर Apple Pay के साथ इस्तेमाल किए जाने वाले कार्ड, आपके द्वारा Safari ऑटोफ़िल में जोड़े गए कार्ड या आपके द्वारा वॉलेट से हटाए गए कार्ड शामिल हो सकते हैं। जारी रखें पर टैप करें, Face ID या Touch ID से प्रमाणित करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    • किसी समर्थित ऐप का कार्ड : “आपके iPhone पर ऐप्स से” के नीचे अपने बैंक या कार्ड जारीकर्ता के ऐप पर टैप करें।

  4. अपनी जानकारी को अपने बैंक या कार्ड जारीकर्ता से सत्यापित कराएँ। इससे पहले कि वे आपका कार्ड Apple Pay के साथ इस्तेमाल के लिए अनुमोदित करें, हो सकता है वे आपको अधिक जानकारी प्रदान करने या ऐप डाउनलोड करने के लिए कहें।

नुस्ख़ा : अगर आपके पास पेयर्ड Apple Watch है, तो आपके पास अपनी घड़ी में भी कार्ड जोड़ने का विकल्प है।

Apple सहायता आलेख अगर आप Apple Pay के साथ इस्तेमाल करने के लिए Apple वॉलेट में कार्ड नहीं जोड़ सकते देखें।

भुगतान के लिए डिफ़ॉल्ट कार्ड सेट करें

आपकी ओर से वॉलेट में जोड़ा जाने वाला पहला डेबिट या क्रेडिट कार्ड, डिफ़ॉल्ट कार्ड बन जाता है। कोई अलग कार्ड चुनने के लिए, निम्नलिखित काम करें :

  1. अपने iPhone पर वॉलेट ऐप पर जाएँ।

  2. उस कार्ड को टच और होल्ड करें जिसे आप डिफ़ॉल्ट के रूप में सेट करना चाहते हैं, फिर इसे स्टैक के सामने ड्रैग करें।

अपना खाता वॉलेट से कनेक्ट करें

सहभागी कार्ड जारी करने वाली कंपनियों की मदद से आप अपने खाते को वॉलेट से कनेक्ट कर सकते हैं। जब आपका खाता कनेक्ट हो जाता है, तो आप वॉलेट में अपने खाते का बैलेंस, पूरी लेनदेन हिस्ट्री वगैरह देख सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर वॉलेट ऐप पर जाएँ।

  2. उस कार्ड पर टैप करें जिसे आप कनेक्ट करना चाहते हैं।

  3. शुरू करें पर टैप करें, फिर अपना खाता कनेक्ट करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    अगर आपको कार्ड के नीचे शुरू करें नहीं दिखाई देता है, तो इसका मतलब है कि कार्ड जारी करने वाली कंपनी इस फ़ीचर का समर्थन नहीं करती है। Apple सहायता आलेख वॉलेट ऐप में अपने खाते का बैलेंस और लेनदेन की पूरी हिस्ट्री देखना देखें।

कार्ड विवरण देखें और प्रबंधित करें

अगर आपके पास Apple Card है, तो iPhone पर Apple Card इस्तेमाल करें देखें। अन्य कार्ड के लिए, निम्नलिखित काम करें :

  1. अपने iPhone पर वॉलेट ऐप पर जाएँ।

  2. कार्ड पर टैप करें।

    नोट : नवीनतम लेनदेन दिखाई दे सकते हैं, जो अधिकृत राशियाँ दिखाते हैं। ये आपके खाते से ली गई भुगतान राशि से अलग हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, कोई पेट्रोल पंप 99 डॉलर के ऑथराइज़ेशन का अनुरोध कर सकता है, भले ही आपने केवल 25 डॉलर का पेट्रोल भरा हो। अंतिम शुल्क देखने के लिए, कार्ड जारी करने वाली कंपनी का विवरण देखें, जिसमें सभी Apple Pay लेनदेन शामिल हैं।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर इनमें से किसी एक पर टैप करें :

    • कार्ड नंबर : कार्ड नंबर और डिवाइस खाता नंबर (व्यापारी को प्रेषित किया गया नंबर) के अंतिम चार अंक देखें।

    • कार्ड विवरण : अधिक जानकारी देखें; बिलिंग पता बदलें; लेनदेन हिस्ट्री को चालू या बंद करें; या वॉलेट से कार्ड हटाएँ।

    • सूचनाएँ : सूचनाएँ चालू या बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.