इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर आवर्धक में कंट्रोल कस्टमाइज़ करें

आप आवर्धक ऐप में दिखाए जाने वाले कंट्रोल चुन और कस्टमाइज़ कर सकते हैं।

कंट्रोल जोड़ें या हटाएँ

  1. अपने iPhone पर आवर्धक ऐप पर जाएँ।

  2. सेटिंग्ज़ बटन पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • ऐक्टिविटी, कैप्चर या पहचान मोड दिखाएँ या छिपाएँ : ऐक्टिविटी, कैप्चर या पहचान पर टैप करें, फिर कंट्रोल पैनल में दिखाएँ चालू या बंद करें।

    • अन्य कंट्रोल जोड़ें या हटाएँ : किसी कंट्रोल के आगे मौजूद डालें बटन या हटाएँ बटन पर टैप करें।

      आप अधिकतम दो प्राथमिक कंट्रोल चुन सकते हैं। आपके द्वारा आवर्धक खोलने पर प्राथमिक कंट्रोल मुख्य स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। अगर आप दो से अधिक कंट्रोल जोड़ते हैं, तो द्वितीयक कंट्रोल ऐक्सेस करने के लिए स्क्रीन के नीचे कंट्रोल पैनल पर ऊपर की ओर स्वाइप कर सकते हैं।

    • अन्य कंट्रोल फिर से ऑर्डर करें : किसी कंट्रोल को ऊपर या नीचे मूव करने के लिए उसके आगे मौजूद फिर से ऑर्डर करें बटन ड्रैग करें।

कंट्रोल

विवरण

ब्राइटनेस

ब्राइटनेस ऐडजस्ट करें।

कैमरे

फ़्रंट और रियर कैमरे के बीच स्विच करें या जब आपको कैमरे के नज़दीक मौजूद कोई बहुत छोटी चीज़ देखनी हो, तो क्लोज़-अप चुनें।

नोट : iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max या बाद के संस्करण पर क्लोज़-अप उपलब्ध है।

कॉन्ट्रास्ट

कॉन्ट्रास्ट ऐडजस्ट करें।

फ़िल्टर

रंग फ़िल्टर लागू करें।

जब आप फ़िल्टर कंट्रोल जोड़ते हैं, तो केवल वे फ़िल्टर चुन सकते हैं जिनका आप अक्सर इस्तेमाल करते हैं।

टॉर्च

टॉर्च चालू करें।

फ़ोकस लॉक

आवर्धक फ़ोकस लॉक करें।

ज़ूम

ज़ूम-इन और आउट करें।

किसी ऐक्टिविटी के लिए अपने पसंदीदा कंट्रोल सेट करें

आप आवर्ती कार्यों या स्थितियों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कंट्रोल सहेज सकते हैं, जिन्हें ऐक्टिविटी कहा जाता है। साथ ही, आवश्यकतानुसार विभिन्न ऐक्टिविटी के बीच स्विच कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप किसी रेस्तराँ में मेनू पढ़ने के लिए कोई ऐक्टिविटी बना सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर आवर्धक ऐप पर जाएँ।

  2. ऐक्टिविटी बटन पर टैप करें, फिर वर्तमान कंट्रोल का इस्तेमाल करके नई ऐक्टिविटी बनाने के लिए “नई ऐक्टिविटी के रूप में सहेजें” पर टैप करें।

  3. ऐक्टिविटी के लिए नाम दर्ज करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.