इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर पॉडकास्ट विजेट का इस्तेमाल करें

आप पॉडकास्ट ऐप खोले बिना एपिसोड देखने और चलाने के लिए, पॉडकास्ट विजेट को अपनी होम स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं। आप “आगामी” क़तार, सहेजे गए एपिसोड या उस कार्यक्रम से एपिसोड जोड़ सकते हैं जिसे आप फ़ॉलो करते हैं।

होम स्क्रीन पर कोई पॉडकास्ट विजेट जोड़ें

  1. होम स्क्रीन को तब तक टच और होल्ड करके रखें, जब तक ऐप हिलने न लगें।

  2. शीर्ष पर बाईं ओर संपादित करें पर टैप करें, फिर विजेट गैलरी खोलने के लिए विजेट जोड़ें पर टैप करें।

  3. नीचे स्क्रोल करें, फिर पॉडकास्ट पर टैप करें।

  4. अलग-अलग विजेट आकार और लेआउट देखने के लिए, बाईं और दाईं ओर स्वाइप करें। जब आपको अपनी पसंद का विकल्प दिखाई दे, तो विजेट जोड़ें पर टैप करें।

विजेट को अपनी होम स्क्रीन पर मूव करने के लिए, होम स्क्रीन को तब तक टच और होल्ड करके रखें, जब तक ऐप हिलने न लगें। विजेट को नए स्थान पर ड्रैग करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

विजेट को अपनी होम स्क्रीन से हटाने के लिए, होम स्क्रीन को तब तक टच और होल्ड करके रखें, जब तक ऐप हिलने न लगें, विजेट के शीर्ष पर बाईं ओर हटाएँ बटन पर टैप करें, फिर हटाएँ पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.