इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, किसी बच्चे के लिए डिवाइस सेटअप करें

फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, आयोजक, माता-पिता या अभिभावक, अपने iPhone पर क्विक स्टार्ट का इस्तेमाल करके, बच्चे के लिए नया iPhone या iPad सेटअप कर सकते हैं और अभिभावकीय नियंत्रण कस्टमाइज़ कर सकते हैं। आप क्विक स्टार्ट का इस्तेमाल किए बिना भी बच्चे के लिए डिवाइस सेटअप कर सकते हैं।

अगर आपने किसी बच्चे के डिवाइस को सेटअप करते समय उसके खाते में साइन इन नहीं किया था, तो आप सेटिंग्ज़ में उसके Apple खाते और पासवर्ड से या नज़दीकी iPhone या iPad के साथ प्रॉक्सिमिटी साइन-इन का इस्तेमाल करके ऐसा कर सकते हैं।

नोट : अगर किसी बच्चे का Apple खाता पहले से बना हुआ है, तो सुनिश्चित करें कि वह आपके फ़ैमिली शेयरिंग समूह से जुड़ा हो। अगर किसी बच्चे के पास Apple खाता नहीं है और उसकी उम्र 13 वर्ष से कम है (यह उम्र क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग होती है), तो आप उसे समूह में जोड़ते हुए उसके लिए Apple खाता बना सकते हैं

किसी बच्चे के लिए iPhone या iPad सेटअप करने के लिए, क्विक स्टार्ट इस्तेमाल करें

नोट : iOS 16 या बाद का संस्करण आवश्यक। Bluetooth चालू होना चाहिए।

  1. सेटिंग्ज़ पर जाएँ, फिर सुनिश्चित करें कि आपने iPhone पर अपने Apple खाते में साइन इन किया हुआ है।

  2. नए iPhone या iPad पर जिसे आप अपने बच्चे के लिए सेटअप करना चाहते हैं, साइड बटन या टॉप बटन को तब तक दबाकर रखें जब तक कि Apple लोगो न दिखाई दे।

  3. अपना iPhone नए डिवाइस के पास लाएँ।

  4. जब आपको अपने iPhone पर "नया [डिवाइस] सेटअप करें" दिखाई दे, तो "जारी रखें" पर टैप करें, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • अगर आपके पारिवारिक समूह में कोई बच्चा है, तो अपने बच्चे के नाम पर टैप करें।

    • अगर आपको 13 वर्ष से कम उम्र के किसी बच्चे के लिए नया Apple खाता बनाना है, तो "बच्चे का नया खाता बनाएँ" पर टैप करें, फिर अपने बच्चे के लिए Apple खाता बनाएँ।

  5. अपने बच्चे के डिवाइस का सेटअप पूर्ण करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

क्विक स्टार्ट का इस्तेमाल किए बिना, बच्चे के लिए iPhone या iPad सेटअप करें

  1. नया डिवाइस चालू करें।

  2. जब क्विक स्टार्ट स्क्रीन दिखाई दे, तो “बिना किसी अन्य डिवाइस के सेटअप करें” पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

    अगर आपका बच्चा 12 वर्ष या उससे कम उम्र का है, तो उसके iPhone को माता-पिता या अभिभावक के डिवाइस से कनेक्ट करना होगा।

    नोट : सटीक उम्र सीमाएँ देश या क्षेत्र के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं।

    उम्र सीमा सेटअप स्क्रीन। तीन उम्र सीमाएँ दी गई हैं : बच्चा (12 या उससे कम), किशोर (13 से 17) और वयस्क (18 या उससे ज़्यादा)।
  3. सेटअप पूरा करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करना जारी रखें।

सेटिंग्ज़ में, बच्चे के लिए iPhone या iPad सेटअप करें

अगर आपने सेटअप के दौरान, बच्चे के खाते में साइन इन नहीं किया है, तो निम्नलिखित काम करें :

  1. सेटिंग्ज़ पर जाएँ, फिर सुनिश्चित करें कि आपने iPhone पर अपने Apple खाते में साइन इन किया हुआ है।

  2. बच्चे के खाते में साइन इन करने के लिए निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • ईमेल पते या फ़ोन नंबर और पासवर्ड से साइन इन करें : “मैनुअली साइन इन करें” पर टैप करें, फिर “मेरे परिवार में बच्चे को साइन इन करें” पर टैप करें।

    • किसी नज़दीकी iPhone या iPad से साइन इन करें : "अन्य Apple डिवाइस का इस्तेमाल करें" पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। अगर आपके पारिवारिक समूह में पहले से कोई बच्चा है, तो उसके नाम पर टैप करें, फिर "शुरू करें" पर टैप करें। अगर आपको किसी बच्चे के लिए नया Apple खाता बनाना है, तो "बच्चे का नया खाता बनाएँ" पर टैप करें।

  3. सेटअप पूरा करने के लिए, स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करना जारी रखें।

आप कॉन्टेंट प्रतिबंध, संचार सीमाएँ और डाउनटाइम सेट कर सकते हैं; स्क्रीन से दूरी सेटअप कर सकते हैं; बाद में जोड़े गए नए सदस्यों सहित, फ़ैमिली शेयरिंग समूह के सभी सदस्यों से स्थान शेयर कर सकते हैं और ख़रीदने के लिए पूछें चालू कर सकते हैं। आप किसी भी समय ये सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं।

नोट : "स्क्रीन से दूरी" फ़ीचर समर्थित मॉडल में उपलब्ध है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.