इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर पॉडकास्ट एपिसोड डाउनलोड करें, सहेजें, हटाएँ और शेयर करें

पॉडकास्ट ऐप में, आप पॉडकास्ट एपिसोड डाउनलोड कर सकते हैं, सहेज सकते हैं, हटा सकते हैं और शेयर कर सकते हैं।

कोई एपिसोड डाउनलोड करें

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • कार्यक्रम की जानकारी देखते समय : एपिसोड पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर डाउनलोड करें बटन पर टैप करें।

      आप एपिसोड के नीचे अधिक बटन पर भी टैप कर सकते हैं, फिर एपिसोड डाउनलोड करें पर टैप करें।

    • एपिसोड की जानकारी देखते समय : डाउनलोड करें बटन पर टैप करें।

      आप अधिक बटन पर भी टैप कर सकते हैं, फिर एपिसोड डाउनलोड करें पर टैप करें।

कोई एपिसोड सहेजें

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • कार्यक्रम की जानकारी देखते समय : किसी एपिसोड पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर सहेजें बटन पर टैप करें।

      आप सूची में मौजूद एपिसोड के नीचे अधिक बटन पर भी टैप कर सकते हैं, फिर एपिसोड सहेजें पर टैप करें।

    • एपिसोड की जानकारी देखते समय : सहेजें बटन पर टैप करें।

      आप अधिक बटन पर भी टैप कर सकते हैं, फिर एपिसोड सहेजें पर टैप करें।

जब आप कोई एपिसोड सहेजते हैं, तो वह अपने आप डाउनलोड हो जाता है, ताकि आप उसे ऑफ़लाइन सुन सकें। यह विकल्प बंद करने के लिए, सेटिंग्ज़ > ऐप्स > पॉडकास्ट पर जाएँ, फिर सहेजते समय डाउनलोड करें बंद करें।

कोई सहेजा गया एपिसोड हटाएँ

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • लाइब्रेरी से : सहेजे गए पर टैप करें, फिर कार्यक्रम पर टैप करें। किसी एपिसोड पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर न सेहेजें पर टैप करें।

    • कार्यक्रम या एपिसोड की जानकारी देखते समय : एपिसोड नाम के नज़दीक मौजूद न सहेजें बटन पर टैप करें।

      आप एपिसोड नाम के नज़दीक मौजूद अधिक बटन पर भी टैप कर सकते हैं, फिर एपिसोड न सहेजें पर टैप करें।

कोई डाउनलोड किया गया एपिसोड हटाएँ

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • लाइब्रेरी से : डाउनलोड किए गए पर टैप करें, फिर कार्यक्रम पर टैप करें। एपिसोड पर बाईं ओर स्वाइप करें, फिर डाउनलोड हटाएँ पर टैप करें।

      आप एपिसोड नाम के नज़दीक मौजूद अधिक बटन पर भी टैप कर सकते हैं, फिर डाउनलोड हटाएँ पर टैप करें।

    • कार्यक्रम की जानकारी देखते समय : एपिसोड नाम के नज़दीक मौजूद डाउनलोड करें बटन या अधिक बटन पर टैप करें, फिर डाउनलोड हटाएँ पर टैप करें।

    • एपिसोड की जानकारी देखते समय : चेकमार्क बटन या अधिक बटन पर टैप करें, फिर डाउनलोड हटाएँ पर टैप करें।

किसी कार्यक्रम से सभी डाउनलोड किए गए एपिसोड हटाएँ

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, कार्यक्रम पर टैप करें, फिर किसी कार्यक्रम की जानकारी वाला पृष्ठ देखने के लिए उस पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर डाउनलोड हटाएँ पर टैप करें।

डाउनलोड किए गए सभी एपिसोड हटाएँ

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, फिर डाउनलोड किए गए पर टैप करें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर सभी डाउनलोड हटाएँ पर टैप करें।

कोई पॉडकास्ट कार्यक्रम या एपिसोड शेयर करें

  1. अपने iPhone पर पॉडकास्ट ऐप पर जाएँ।

  2. किसी कार्यक्रम की जानकारी वाला पृष्ठ देखने के लिए उस पर टैप करें। अगर आप कोई विशिष्ट एपिसोड शेयर करना चाहते हैं, तो एपिसोड पर टैप करें।

  3. शीर्ष के नज़दीक दाईं ओर अधिक बटन पर टैप करें, फिर कार्यक्रम शेयर करें या एपिसोड शेयर करें पर टैप करें।

  4. वैकल्पिक रूप से, शेयर किए गए एपिसोड के लिए प्रारंभ समय निर्दिष्ट करें। "शुरुआत से" पर टैप करें, फिर [समय] से चुनें।

    शेयर किया गया एपिसोड उस जगह से शुरू होता है जहाँ से आप शेयर करें पर टैप करते समय सुन रहे होते हैं।

  5. कार्यक्रम या एपिसोड शेयर करने का तरीक़ा चुनें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.