इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर सेहत में अपनी मनःस्थिति दर्ज करें

आप इस बारे में सोच-विचार कर सकते हैं कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और अपना मानसिक आरोग्य ट्रैक करने के लिए, अपनी क्षणिक भावनाओं और दैनिक मूड को लॉग कर सकते हैं। आप जीवनशैली फ़ैक्टर जैसे एक्सरसाइज़, नींद, दिन की रोशनी में बिताया गया समय और माइंडफ़ुल मिनट के साथ अपनी मनःस्थिति को सहसंबंधित करने का तरीक़ा भी जान सकते हैं।

अपनी मनःस्थिति दर्ज करें

सेहत ऐप में कोई स्क्रीन, जो वर्तमान मूड को थोड़ा सुखद के रूप में पहचानती है। स्क्रीन के नीचे भावना के स्तर को ऐडजस्ट करने के लिए कोई स्लाइडर मौजूद है।
  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, “मानसिक आरोग्य” पर टैप करें, फिर “मन:स्थिति” पर टैप करें।

  3. अगर आप पहली बार लॉग कर रहे हैं, तो “शुरू करें” पर टैप करें। अन्यथा, “लॉग करें” पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : पिछले दिन की अपनी मनःस्थिति लॉग करने के लिए, ऊपरी दाएँ कोने में कैलेंडर बटन पर टैप करें, किसी दिन पर टैप करें, फिर “लॉग करें” पर टैप करें।

  4. निम्नलिखित में से कोई एक चुनें :

    • भावना लॉग करें : “आप अभी कैसा महसूस कर रहे हैं” पर टैप करें, फिर “अगला” पर टैप करें।

    • मूड लॉग करें : “कुल मिलाकर आज आपने कैसा महसूस किया” पर टैप करें, फिर “अगला” पर टैप करें।

  5. आप कैसा महसूस कर रहे हैं यह बताने के लिए स्लाइडर ड्रैग करें, फिर अगला पर टैप करें।

  6. अपनी भावनाएँ बताने वाले किसी भी शब्द पर टैप करें (वैकल्पिक), फिर अगला पर टैप करें।

  7. किसी भी ऐसे शब्द पर टैप करें जो बताता है कि कौन-सी चीज़ आपको सबसे ज़्यादा प्रभावित कर रही है (वैकल्पिक), फिर पूर्ण पर टैप करें।

अगर आपने यह बताया है कि कौन-सी चीज़ आपको सबसे ज़्यादा प्रभावित कर रही है, तो आप अधिक जानकारी दर्ज करने के लिए “अतिरिक्त संदर्भ” पर टैप कर सकते हैं।

अपनी मनःस्थिति की हिस्ट्री देखें

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, “मानसिक आरोग्य” पर टैप करें, फिर “मन:स्थिति” पर टैप करें।

  3. “चार्ट में दिखाएँ” पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • समय के साथ अपनी मनःस्थिति देखें : चार्ट के शीर्ष पर मौजूद समय सीमा चयन से किसी विकल्प पर टैप करें।

    • आपके द्वारा लॉग किए गए एंट्री के प्रकार देखें : “अवस्थाएँ” पर टैप करें, फिर “दैनिक मूड” या “क्षणिक भावनाएँ” पर टैप करके उन एंट्री को ग्राफ़ पर देखें।

    • अपनी एंट्री से संबद्ध फ़ैक्टर देखें : “संबद्धता” पर टैप करें, फिर अपनी मनःस्थिति एंट्री में लॉग किए गए विभिन्न फ़ैक्टर स्क्रोल करें।

    • अपनी एंट्री से संबद्ध जीवनशैली फ़ैक्टर देखें : “लाइफ़ फ़ैक्टर” पर टैप करें, फिर किसी जीवनशैली फ़ैक्टर पर टैप करें, ताकि इसे आपकी मनःस्थिति एंट्री के साथ देखा जा सके।

      आप प्रत्येक जीवनशैली फ़ैक्टर के आगे मौजूद अधिक जानकारी बटन पर टैप करके इस बारे में जान सकते हैं कि यह आपके मानसिक आरोग्य पर किस तरह असर डाल सकता है।

मनःस्थिति रिमाइंडर सेट करें

आप अपनी मनःस्थिति लॉग करने के लिए रिमाइंडर पा सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर सेहत ऐप पर जाएँ।

  2. “ब्राउज़ करें” पर टैप करें, “मानसिक आरोग्य” पर टैप करें, फिर “मन:स्थिति” पर टैप करें।

  3. स्क्रीन के नीचे तक स्क्रोल करें, फिर “विकल्प” पर टैप करें।

  4. “अपने दिन के दौरान” और “दिन के अंत तक” चालू या बंद करें।

आप अतिरिक्त रिमाइंडर बनाने के लिए, “रिमाइंडर जोड़ें” पर भी टैप कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.