इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नोट्स में ड्रॉइंग और हस्तलेखन जोड़ें

एक स्केच ड्रॉ करने या अपनी उँगली से हस्तलिखित नोट लिखने के लिए, नोट्स ऐप का इस्तेमाल करें। कई प्रकार के मार्कअप टूल और रंगों में से चुनें और रूलर की मदद से सीधी रेखाएँ ड्रॉ करें।

स्क्रीन के निचले भाग पर ड्रॉइंग और मार्कअप टूल दिखाने वाला नोट।

ड्रॉइंग और हस्तलेखन टूल इस्तेमाल करें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नोट में, हस्तलेखन टूल बटन पर टैप करें, फिर अपनी उँगली से ड्रॉ करें या लिखें।

  3. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • रंग या टूल बदलें : मार्कअप टूल इस्तेमाल करें

    • हस्तलेखन क्षेत्र ऐडजस्ट करें : आकार बदलने वाला हैंडल (बाईं ओर मौजूद) ऊपर या नीचे ड्रैग करें।

नुस्ख़ा : आप हस्तलिखित टेक्स्ट (समर्थित भाषाओं में) नोट्स में खोज सकते हैं। अगर नोट का कोई शीर्षक नहीं है, तो हस्तलिखित टेक्स्ट की पहली पंक्ति सुझाया गया शीर्षक बन जाती है। शीर्षक संपादित करने के लिए, नोट के शीर्ष पर स्क्रोल करें, फिर संपादित करें पर टैप करें।

ड्रॉइंग और हस्तलेखन चुनें और संपादित करें

स्मार्ट चयन की मदद से, आप ड्रॉइंग और हस्तलेखन चुन सकते हैं। आप नोट में चयन को मूव, कॉपी या डिलीट कर सकते हैं। आप इसे किसी अन्य नोट या ऐप में, टाइप किए गए टेक्स्ट के रूप में भी पेस्ट कर सकते हैं।

नोट : स्मार्ट चयन और हस्तलेखन ट्रांसक्रिप्शन तब काम करते हैं, जब आपके iPhone की सिस्टम भाषा, सेटिंग्ज़  > सामान्य > भाषा और क्षेत्र > iPhone भाषा में एक समर्थित भाषा पर सेट हो। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नोट में, निम्नलिखित में से किसी एक विधि का इस्तेमाल करके, अपनी उँगली से ड्रॉइंग और हस्तलेखन चुनें :

    • लासो टूल की मदद से : हस्तलेखन टूल बटन पर टैप करें, लासो टूल (टूल पैलेट में इरेज़र और रूलर के बीच) पर टैप करें, फिर उन ऑब्जेक्ट में बाह्यरेखा बनाने के लिए अपनी उँगली का इस्तेमाल करें जिन्हें आप चुनना चाहते हैं।

    • जेस्चर की मदद से :

      • टच और होल्ड करें, फिर चयन विस्तारित करने के लिए ड्रैग करें।

      • कोई शब्द चुनने के लिए डबल-टैप करें।

      • कोई वाक्य चुनने के लिए तीन बार टैप करें।

      • ज़रूरत के अनुसार चयन को ऐडजस्ट करने के लिए हैंडल ड्रैग करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक चुनें :

    • कट करें

    • कॉपी करें

    • डिलीट करें

    • नक़ल बनाएँ

    • टेक्स्ट के रूप में कॉपी करें

    • अनुवाद

    • ऊपर स्पेस डालें

हस्तलिखित टेक्स्ट के साथ काम करें

iPhone आपके हस्तलेखन को सीधा कर सकता है और वर्तनी में सुधार का सुझाव दे सकता है।

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नोट में, हस्तलेखन चुनें

  3. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • अपने लेखन को एक स्तर में बनाए रखें : “सीधा करें” पर टैप करें।

    • वर्तनी सुधारें : किसी रेखांकित शब्द पर टैप करें, फिर चुनें कि आप इसे कैसे सही करना चाहते हैं। यह सुधार आपकी अपनी लेखन शैली में दिखाई देता है।

    • हस्तलेखन मूव करें : चयनित टेक्स्ट को टच और होल्ड करें, फिर उसे नए स्थान पर ड्रैग करें।

  4. टेक्स्ट मिटाने के लिए, लेखन को स्क्रैच करें, फिर iPhone पर अपनी उँगली दबाए रखें। (पेन, मोनो लाइन या मार्कर जैसे मार्कअप टूल का इस्तेमाल करते समय समर्थित।)

अन्य ऐप्स से इमेज ड्रैग करें

आप अन्य ऐप्स से इमेज किसी नोट में ड्रैग कर सकते हैं और उन्हें हस्तलिखित और ड्रॉ किए गए कॉन्टेंट के साथ जोड़ सकते हैं। ड्रॉइंग बनाने के क्षेत्र में कोई इमेज जोड़ने के बाद, आप इमेज की स्थिति बदल सकते हैं और उसका आकार बदल सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.