इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर News में, अलग-अलग चैनलों के लिए सब्सक्राइब करने का तरीक़ा

Apple News+ सब्सक्राइब करने के अलावा, आप चुनिंदा प्रकाशकों से अलग-अलग प्रकाशनों के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। News में ये सब्सक्रिप्शन ऐक्सेस करने के तीन तरीक़े हैं :

  • News में सब्सक्राइब करें : आप सीधे News में कोई सब्सक्रिप्शन ख़रीद सकते हैं। सब्सक्रिप्शन की पेशकश करने वाले चैनल में, सब्सक्रिप्शन बटन पर टैप करें।

  • प्रकाशक के ऐप से ख़रीदा गया मौजूदा सब्सक्रिप्शन ऐक्सेस करें : अगर आपने App Store से किसी प्रकाशक का ऐप डाउनलोड किया है और इन-ऐप ख़रीदारी के रूप में ख़रीदे गए सब्सक्रिप्शन News में भी उपलब्ध हैं, तो आपको News में ऑटोमैटिकली ऐक्सेस दे दिया जाएगा। Apple सहायता आलेख इन-ऐप ख़रीदारी और सब्सक्रिप्शन के साथ अतिरिक्त ऐप फ़ीचर खरीदना देखें।

  • किसी प्रकाशक से ख़रीदा गया मौजूदा सब्सक्रिप्शन ऐक्सेस करें : अगर आपने सीधे प्रकाशक की वेबसाइट से या ग़ैर-Apple डिवाइस पर प्रकाशक के ऐप से सब्सक्रिप्शन ख़रीदा है, तो प्रकाशक आपको News में अपने खाते में साइन इन करने की अनुमति दे सकता है, ताकि आप वहाँ अपना सब्सक्रिप्शन ऐक्सेस कर सकें।

    साइन इन करने के लिए, उस स्टोरी पर टैप करें जिसे पढ़ने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता है, फिर “पहले से सब्सक्राइब किया हुआ” लिंक पर टैप करें। अपने मौजूदा सब्सक्रिप्शन के लिए यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

जब आप किसी चैनल के लिए सब्सक्राइब करते हैं, तो ऑटोमैटिकली उसे फ़ॉलो करना शुरू कर देते हैं और उस चैनल की स्टोरीज़ “आज” फ़ीड में दिखाई देती हैं।

कोई सब्सक्रिप्शन रद्द करने के लिए, “फ़ॉलो किया जा रहा है” टैब पर टैप करें, ऊपर की ओर स्वाइप करें, प्रबंधित करें हेडिंग के नीचे सब्सक्रिप्शन पर टैप करें, सब्सक्रिप्शन चुनें, फिर सब्सक्रिप्शन रद्द करें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.