इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone के डिस्प्ले को लंबे समय तक चालू रखें

जब आप iPhone की तरफ़ देखते हैं, तो उसका डिस्प्ले चालू रहता है, लेकिन जब आप थोड़ी देर के लिए इसे देखना बंद कर देते हैं, तो वह डिम हो जाता है और अंत में फ़ोन लॉक हो जाता है। ऐसा आपकी सुरक्षा के लिए किया जाता है। अगर आप चाहते हैं कि डिस्प्ले लंबे समय तक चालू रहे (उदाहरण के लिए, जब आप “नक़्शा” का इस्तेमाल करके नेविगेट कर रहे हों), तो आप यह बदल सकते हैं कि iPhone को ऑटोमैटिकली डिम और लॉक होने में कितना समय लगता है।

यह बदलें कि iPhone ऑटोमैटिकली कब लॉक होता है

आप यह सेट कर सकते हैं कि iPhone को ऑटोमैटिकली लॉक होने में कितना समय लगता है।

सेटिंग्ज़  > डिस्प्ले और ब्राइटनेस > ऑटो-लॉक पर जाएँ, फिर एक समय सीमा चुनें।

ऑटो-लॉक में देरी करने या उसे रोकने से पावर की खपत बढ़ सकती है।

“हमेशा चालू डिस्प्ले” की मदद से, अपनी लॉक स्क्रीन को दृश्यमान रखें

समर्थित मॉडल पर, “हमेशा चालू डिस्प्ले” सेटिंग आपकी लॉक स्क्रीन के डिम किए हुए संस्करण को दृश्यमान रहने की अनुमति देती है, भले ही आपका iPhone लॉक हो। डिम की हुई स्क्रीन को देखकर, आप सूचनाएँ, तिथि और समय और आपके विजेट में मौजूद जानकारी जैसी अहम चीज़ें देख सकते हैं।

iPhone को पलट कर रखे जाने या उसे देखने में अवरोध पैदा होने पर, पेयर की गई Apple Watch के नज़दीक न होने पर, CarPlay सत्र शुरू होने पर, कॉन्टिन्यूटी कैमरा इस्तेमाल किए जाने पर, कम पावर मोड चालू होने पर, स्लीप फ़ोकस चालू होने पर या आपके सोने के समय पर, डिस्प्ले ऑटोमैटिकली बंद हो जाता है।

“हमेशा चालू डिस्प्ले” सेटिंग डिफ़ॉल्ट रूप से चालू रहता है। इसे बंद करने के लिए, सेटिंग्ज़  > डिस्प्ले और ब्राइटनेस पर जाएँ, फिर “हमेशा चालू डिस्प्ले” को बंद करें।

नुस्ख़ा : “हमेशा चालू डिस्प्ले” चालू होने पर, आप यह चुन सकते हैं कि आपको लॉक स्क्रीन पर वॉलपेपर या सूचनाएँ दिखानी हैं या नहीं। सेटिंग्ज़ > डिस्प्ले और ब्राइटनेस > “हमेशा चालू डिस्प्ले” में, वॉलपेपर दिखाएँ या सूचनाएँ दिखाएँ चालू या बंद करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.