इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone के साथ AirPods का इस्तेमाल करें

iPhone के साथ AirPods पेयर करने के बाद, आप iPhone पर चल रहे ऑडियो सुनने, कॉल करने और जवाब देने, संदेश सुनने और उनका जवाब देने, ज़रूरत पड़ने पर रिमाइंडर सुनने, शोर-ग़ुल वाले परिवेश में बातचीत अधिक आसानी से सुनने आदि के लिए AirPods का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपने iPhone के साथ AirPods पेयर करें

  1. iPhone पर, सेटिंग्ज़  > Bluetooth पर जाएँ, फिर Bluetooth चालू करें।

  2. अपने iPhone पर होम स्क्रीन पर जाएँ।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • AirPods (1, 2, 3 और 4) और AirPods Pro: अपने AirPods के साथ केस खोलें, फिर इसे अपने iPhone के आगे होल्ड करें।

    • AirPods Max: अपने AirPods Max को Smart Case से बाहर निकालें, फिर अपने iPhone के आगे AirPods Max होल्ड करें।

  4. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें, फिर पूर्ण पर टैप करें।

    नोट : अगर आपका AirPods Max पेयर करने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देश दिखाई नहीं देते हैं, तो सेटिंग्ज़ > Bluetooth पर जाएँ, फिर अपना AirPods Max चुनें। अगर AirPods Max पर स्टेटस लाइट सफ़ेद रंग में नहीं चमकती है, तो नॉइज़ कंट्रोल बटन तब तक दबाकर रखें जब तक कि यह चमक न जाए।

आपके AirPods ऑटोमैटिकली आपके सभी समर्थित डिवाइस के साथ पेयर हो जाते हैं, जहाँ आप अपने Apple खाते (iOS 10, iPadOS 13, macOS 10.12, watchOS 3 या बाद के संस्करण आवश्यक) में साइन इन हैं।

नोट : अगर आप अपने AirPods पेयर नहीं कर पा रहे हैं, तो Apple सहायता आलेख अगर आपके AirPods कनेक्ट नहीं होते हैं देखें।

AirPods और अपने iPhone के साथ और भी बहुत कुछ करें

अपने AirPods से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के बारे में विस्तृत निर्देशों के लिए AirPods यूज़र गाइड देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.