इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone कैमरा मूलभूत

अपने iPhone कैमरे से तस्वीर लेने का तरीक़ा जानें। तस्वीर, वीडियो, सिनेमैटिक, पैनोरमा और पोर्ट्रेट जैसे कैमरा मोड में से चुनें और अपने शॉट को फ़्रेम करने के लिए ज़ूम इन या आउट करें।

कैमरा खोलें

अपना iPhone कैमरा खोलने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

नोट : आपकी सुरक्षा के लिए, कैमरा इस्तेमाल किए जाने पर स्क्रीन के ऊपरी-दाएँ कोने में हरा डॉट दिखाई देता है। हार्डवेयर फ़ीचर का ऐक्सेस नियंत्रित करें देखें।

तस्वीर खींचें

  1. अपने iPhone का कैमरा खोलें।

  2. शटर बटन पर टैप करें या वॉल्यूम बटन दबाएँ।

    तस्वीर मोड में कैमरा, जिसमें व्यूफ़ाइंडर के नीचे बाईं व दाईं ओर अन्य मोड मौजूद हैं। फ़्लैश, कैमरा कंट्रोल और Live Photos के लिए बटन स्क्रीन के शीर्ष पर दिखाई देते हैं। तस्वीर और वीडियो व्यूअर बटन नीचे-बाएँ कोने में है। तस्वीर लें बटन नीचे केंद्र में है और कैमरा चयनकर्ता बैक-फ़ेसिंग बटन नीचे दाएँ कोने में है।

समर्थित मॉडल पर, कैमरा खोलने के लिए कैमरा कंट्रोल पर क्लिक करें, फिर तस्वीर लेने के लिए इस पर फिर से क्लिक करें।

कैमरा मोड के बीच बदलें

आप जब पहली बार कैमरा खोलते हैं, तो तस्वीर मोड चयनित होता है। स्थिर तस्वीर, Live Photos लेने के लिए तस्वीर मोड का इस्तेमाल करें और समर्थित मॉडल पर आप तस्वीर मोड में पोर्ट्रेट ले सकते हैं

  1. अपने iPhone का कैमरा खोलें।

  2. निम्नलिखित कैमरा मोड में से किसी एक पर स्विच करने के लिए कैमरा स्क्रीन पर बाएँ या दाएँ स्वाइप करें :

आप जब कैमरा खोलते हैं, तो तस्वीर के अलावा किसी दूसरे मोड को डिफ़ॉल्ट मोड के रूप में सेट करने के लिए, iPhone पर कैमरा सेटिंग्ज़ सहेजें देखें।

ज़ूम इन या ज़ूम आउट करें

  1. अपने iPhone का कैमरा खोलें।

  2. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • सभी मॉडल पर, ज़ूम इन या ज़ूम आउट करने के लिए स्क्रीन को पिंच करें।

    • ड्युअल और ट्रिपल कैमरा सिस्टम वाले iPhone मॉडल पर, जल्दी से ज़ूम इन या आउट करने के लिए 0.5x, 1x, 2x, 2.5x, 3x और 5x (आपके मॉडल के आधार पर) के बीच स्विच करें। अधिक सटीक ज़ूम के लिए, ज़ूम नियंत्रण टच और होल्ड करें, फिर स्लाइडर को दाएँ या बाएँ ड्रैग करें।

    • समर्थित मॉडल पर, उपलब्ध कैमरा सेटिंग्ज़ दिखाने वाले ओवरले खोलने के लिए कैमरा कंट्रोल को हल्के से दो बार दबाएँ। कैमरा कंट्रोल पर अपनी उँगली को ज़ूम सेटिंग तक स्लाइड करें, फिर इसे चुनने के लिए हल्के से दबाएँ। ज़ूम इन और ज़ूम आउट करने के लिए अपनी उँगली स्लाइड करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.