इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर एक वॉइस मेमो ट्रांसक्रिप्शन देखें

iOS 18.0 या बाद के संस्करण में, आपकी ऑडियो रिकॉर्डिंग में मौजूद स्पीच को वॉइस मेमो में टेक्स्ट के रूप में ट्रांसक्राइब किया जा सकता है। आप रिकॉर्डिंग करते हुए या बाद में ट्रांसक्रिप्शन देख सकते हैं।

नोट : iPhone 12 या बाद के मॉडल पर, ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन अंग्रेज़ी (सभी प्रकार), स्पैनिश, पुर्तगाली, इटैलियन, फ़्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियाई, सरलीकृत चीनी और परंपरागत चीनी में उपलब्ध है। यह सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।

अगर आप वॉइस मेमो (iOS 17 या उससे पहले के संस्करण) के पुराने संस्करण में की गई रिकॉर्डिंग खोलते हैं, तो वॉइस मेमो रिकॉर्ड की गई स्पीच शामिल होने पर उसे ऑटोमैटिकली ट्रांसक्राइब कर देगा।

रिकॉर्डिंग करते हुए ट्रांसक्रिप्शन देखें

  1. अपने iPhone पर वॉइस मेमो ऐप (यूटिलिटी फ़ोल्डर में) पर जाएँ।

  2. रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए, रिकॉर्ड करें बटन पर टैप करें।

  3. वेवफ़ॉर्म के शीर्ष से ऊपर की ओर स्वाइप करें, फिर लाइव ट्रांसक्रिप्शन देखने के लिए ट्रांसक्रिप्शन बटन पर टैप करें।

    वेवफ़ॉर्म अस्थायी रूप से ग़ायब हो जाता है और ट्रांसक्रिप्शन दिखाई देता है, जिसमें वर्तमान शब्द को चिह्नांकित किया गया होता है। वेवफ़ॉर्म वाले व्यू पर वापस जाने के लिए, “चुना गया ट्रांसक्रिप्शन” बटन पर टैप करें।

  4. रिकॉर्डिंग पॉज़ करने के लिए, पॉज़ करें बटन पर टैप करें। जारी रखने के लिए, जारी रखें पर टैप करें।

  5. रिकॉर्डिंग सहेजने के लिए, पूर्ण पर टैप करें।

रिकॉर्डिंग के बाद, ट्रांसक्राइब किया गया टेक्स्ट देखें या कॉपी करें

  1. अपने iPhone पर वॉइस मेमो ऐप (यूटिलिटी फ़ोल्डर में) पर जाएँ।

  2. उस ट्रांसक्रिप्ट वाली रिकॉर्डिंग पर टैप करें जिसे आप देखना चाहते हैं।

  3. अधिक क्रियाएँ बटन पर टैप करें, फिर इनमें से कोई एक काम करें :

    • ट्रांसक्रिप्ट का एक भाग कॉपी करें : ट्रांसक्रिप्ट देखें चुनें, वह टेक्स्ट चुनें जिसे आप कॉपी करना चाहते हैं, फिर कॉपी करें पर टैप करें।

    • पूरी ट्रांसक्रिप्ट कॉपी करें : ट्रांसक्रिप्ट कॉपी करें चुनें।

    आप कोई अन्य दस्तावेज़, जैसे मेल संदेश या टेक्स्ट फ़ाइल खोल सकते हैं और उसमें टेक्स्ट पेस्ट कर सकते हैं।

शीर्षक और ट्रांसक्रिप्शन में टेक्स्ट खोजें

  1. अपने iPhone पर वॉइस मेमो ऐप (यूटिलिटी फ़ोल्डर में) पर जाएँ।

  2. खोज क्षेत्र दिखाने के लिए, रिकॉर्डिंग की सूची के शीर्ष से नीचे को स्वाइप करें।

  3. खोज क्षेत्र में, वह टेक्स्ट डालें जिसे आप खोजना चाहते हैं।

    सूची केवल उस टेक्स्ट वाली रिकॉर्डिंग दिखाती है जो शीर्षक में या ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन में मौजूद होता है।

जब आप ट्रांसक्रिप्शन में कोई शब्द चुनते हैं, तो प्लेहेड ऑडियो वेवफ़ॉर्म में उस स्थान पर दिखाई देता है। वेवफ़ॉर्म पर वापस जाने के लिए, “चुना गया ट्रांसक्रिप्शन” बटन पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.