इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर एक कॉन्फ़्रेंस या तीन-तरफ़ा कॉल करें

कॉल पर होने के दौरान, अगर आप बातचीत में अधिक लोगों को शामिल करना चाहते हैं, तो अतिरिक्त कॉलर या कॉलर्स जोड़ सकते हैं। अगर आपको कोई अन्य इनकमिंग कॉल प्राप्त होती है, तो आप उसका जवाब दे सकते हैं या उसे नज़रअंदाज़ भी कर सकते हैं।

कॉन्फ़्रेंस या तीन-तरफ़ा कॉल करें

GSM के साथ, आप अधिकतम पाँच लोगों (आपके कैरियर के आधार पर) के साथ कॉन्फ़्रेंस कॉल सेटअप कर सकते हैं।

नोट : अगर आपकी कॉल VoLTE (वॉइस ओवर LTE) या वाई-फ़ाई कॉलिंग के ज़रिए हो रही है, तो हो सकता है कि कॉन्फ़्रेंस कॉल या कॉन्फ़्रेंस कॉलिंग के कुछ पहलू उपलब्ध न हों।

  1. अपने iPhone पर फ़ोन ऐप पर जाएँ।

  2. iPhone पर किसी कॉल पर होने के दौरान, कॉल जोड़ें पर टैप करें, अन्य कॉल करें, फिर कॉल मर्ज करें पर टैप करें।

    कॉल पर अधिक लोग जोड़ने के लिए, इस चरण को दोहराएँ।

  3. कॉल के दौरान, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • एक व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत रूप से बात करें : अधिक जानकारी बटन पर टैप करें, फिर व्यक्ति के नाम के सामने मौजूद व्यक्तिगत पर टैप करें। कॉन्फ़्रेंस कॉल जारी रखने के लिए, कॉल मर्ज करें पर टैप करें।

    • समान लाइन पर कोई इनकमिंग कॉलर जोड़ें : कॉल होल्ड करें + जवाब दें पर टैप करें, फिर कॉल मर्ज करें पर टैप करें।

    • एक व्यक्ति को कॉल से निकालें : आप जिस व्यक्ति को कॉल से निकालना चाहते हैं, उसके नाम के आगे अधिक जानकारी बटन पर टैप करें, फिर समाप्त करें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.