इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर क्विक नोट्स इस्तेमाल करें

iPhone पर, आप किसी ऐप या स्क्रीन पर मौजूद जानकारी लिखने के लिए, क्विक नोट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्विक नोट में लिंक, इमेज, टैग और मेंशन जोड़ें, ताकि आप महत्वपूर्ण नाम, संख्याएँ और विचार आसानी से प्राप्त कर सकें। जब आप Safari में टेक्स्ट हाइलाइट करते हैं या किसी ऐप से लिंक जोड़ते हैं, तो अगली बार जब आप उस साइट पर विज़िट करते हैं, तो आपको क्विक नोट थंबनेल दिखाई देता है, जो आपको सीधे उस जगह ले जाता है जिसे आप पहले देख रहे थे।

पारिवारिक छुट्टी के लिए टू-डू सूची दिखाने वाला एक नोट। नोट में किसी वेबपृष्ठ का लिंक, दूसरे नोट का लिंक, ख़रीदे जाने वाले आइटम की एक सूची और नीचे एक तस्वीर मौजूद होती है।

आप अपने सभी क्विक नोट्स, नोट्स ऐप में ऐक्सेस कर सकते हैं। साथ ही, जब आप अपने iPhone पर एक क्विक नोट बनाते हैं, तो अपने iPad और Mac पर भी वह नोट देख सकते हैं।

एक क्विक नोट बनाएँ

किसी ऐप से कोई क्विक नोट बनाने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

क्विक नोट्स देखें और व्यवस्थित करें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. फ़ोल्डर सूची में क्विक नोट्स पर टैप करें।

नोट : आप कोई क्विक नोट तब तक लॉक नहीं कर सकते, जब तक आप उसे किसी अन्य फ़ोल्डर में मूव नहीं कर लेते।

अगर आप कोई व्यक्तिगत क्विक नोट किसी अन्य फ़ोल्डर में मूव करते हैं, तो वह एक मानक नोट बन जाता है और अन्य ऐप्स में क्विक नोट के रूप में नहीं दिखाई देता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.