इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर संगीत में गाने शफ़ल करें या दोहराएँ

आप अपनी लाइब्रेरी में सभी गाने और ऐल्बम शफ़ल कर सकते हैं (उन्हें रैंडम ऑर्डर में चला सकते हैं) या कोई प्लेलिस्ट या ऐल्बम शफ़ल कर सकते हैं। आप अलग-अलग गाने, प्लेलिस्ट या ऐल्बम भी दोहरा सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर संगीत ऐप पर जाएँ।

  2. गाना चलने के दौरान, “अभी चल रहा है” स्क्रीन खोलने के लिए मिनी प्लेयर पर टैप करें।

  3. आगामी बटन पर टैप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • अपने गानों को किसी भी क्रम में चलाएँ (शफ़ल करें) : शफ़ल करें बटन पर टैप करें। शफ़ल बंद करने के लिए, दोबारा टैप करें।

    • किसी ऐल्बम, प्लेलिस्ट या पूरी क़तार को दोहराएँ : दोहराएँ बटन पर टैप करें।

      नोट : जब कई गाने दोहराए जा रहे हों, तो आप देख सकते हैं कि कितने गाने दोहराए जाएँगे। इसके लिए, क़तार पर नीचे की ओर स्क्रोल करें।

    • कोई एक गाना दोहराएँ : दोहराएँ बटन पर डबल-टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.