इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iOS में अनधिकृत संशोधन

iOS को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि जैसे ही आप अपना डिवाइस खोलें, डिवाइस विश्वसनीय और सुरक्षित हो। बिल्टइन सुरक्षा फ़ीचर, मैलवेयर और वायरस से बचाने और यूज़र को व्यक्तिगत जानकारी और कॉर्पोरेट डेटा का सुरक्षित रूप से ऐक्सेस देने में मदद करता है। iOS में अनधिकृत संशोधन (जिसे “जेलब्रेकिंग” के नाम से भी जाना जाता है) सुरक्षा फ़ीचर को बायपास करता है और हैक किए गए iPhone में सुरक्षा कमज़ोरियाँ, अस्थिरता और कम बैटरी लाइफ़ जैसी कई समस्याएँ पैदा कर सकता है।

  • सुरक्षा कमज़ोरियाँ। अपना डिवाइस जेलब्रेक करने से, आपकी व्यक्तिगत जानकारी और iOS डिवाइस को सुरक्षित करने के लिए डिज़ाइन किए गए सुरक्षा स्तर खत्म हो जाते हैं। आपके iPhone से यह सुरक्षा हट जाने पर, हैकर आपकी व्यक्तिगत जानकारी चुरा सकते हैं, आपके डिवाइस को नुकसान पहुँचा सकते हैं, आपके नेटवर्क पर हमला कर सकते हैं या मैलवेयर, स्पाइवेयर या वायरस भेज सकते हैं।

  • अस्थिरता। अनधिकृत संशोधनों के कारण डिवाइस बार-बार और अचानक से क्रैश हो सकता है, बिल्टइन ऐप और तृतीय पक्ष ऐप क्रैश या फ़्रीज़ हो सकते हैं और डेटा खो सकता है।

  • बैटरी लाइफ़ में कमी। हैक किए गए सॉफ़्टवेयर के कारण बैटरी ड्रेन बढ़ सकता है जो एकल बैटरी चार्ज पर iPhone के संचालन की अवधि को छोटा कर देता है।

  • अविश्वसनीय वॉइस और डेटा। अनधिकृत संशोधनों के कारण कॉल ड्रॉप होना, धीमे या अविश्वसनीय डेटा कनेक्शन और स्थान डेटा प्राप्त होने में देरी या ग़लती जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

  • सेवाओं में बाधा। iCloud, iMessage, FaceTime, Apple Pay, विज़ुअल वॉइसमेल, मौसम और स्टॉक्स जैसी सेवाएँ बाधित हो सकती हैं या हो सकता है कि वे डिवाइस पर काम करना बंद कर दें। इसके अलावा, Apple पुश सूचना सेवा का इस्तेमाल करने वाले तृतीय पक्ष ऐप को सूचनाएँ प्राप्त करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है या किसी दूसरे डिवाइस की सूचनाएँ प्राप्त हो सकती हैं। अन्य पुश-आधारित सेवाएँ, जैसे कि iCloud और Exchange, अपने संबंधित सर्वर के साथ डेटा सिंक्रनाइज़ करने में समस्याओं का अनुभव कर सकते हैं।

  • भविष्य में सॉफ़्टवेयर अपडेट लागू न कर पाना। कुछ अनधिकृत फेरबदल से iOS को ऐसा नुकसान हो सकता है जो मरम्मत करने योग्य नहीं है। इसके कारण, भविष्य में Apple द्वारा प्रदान किया गया iOS अपडेट इंस्टॉल करने पर, हैक किया गया iPhone स्थायी रूप से निष्क्रिय हो सकता है।

Apple, iOS में फेरबदल करने वाले किसी भी सॉफ़्टवेयर को इंस्टॉल करने के ख़िलाफ़ कड़ी चेतावनी देता है। यह भी ध्यान रखना ज़रूरी है कि iOS में अनधिकृत फेरबदल iOS और iPadOS सॉफ़्टवेयर लाइसेंस अनुबंध का उल्लंघन है और इस वजह से, Apple ऐसे iPhone के लिए सेवा देने से इनकार कर सकता है जिसमें कोई अनधिकृत सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल किया गया है।

Apple द्वारा नहीं बनाए गए उत्पादों या Apple द्वारा नियंत्रित या परीक्षण नहीं की गई स्वतंत्र वेबसाइट के बारे में जानकारी, अनुशंसा या समर्थन के बिना प्रदान की जाती है। Apple तृतीय पक्ष वेबसाइट या उत्पादों के चयन, कार्यक्षमता या इस्तेमाल के संबंध में कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है। Apple तृतीय पक्ष वेबसाइट की सटीकता या विश्वसनीयता के बारे में कोई प्रतिनिधित्व नहीं करता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए विक्रेता से संपर्क करें।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.