इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर News में क्वार्टाइल पहेली हल करें

Apple News+ सब्सक्राइबर को हर दिन एक नई क्वार्टाइल पहेली का ऐक्सेस मिलता है। खिलाड़ी शब्द बनाने के लिए, फ़ोर-बाय-फ़ाइव ग्रिड से, दो से चार अक्षर वाली टाइल चुनते हैं। आप हर शब्द के लिए अधिकतम चार टाइल इस्तेमाल कर सकते हैं और आप जितनी अधिक टाइल इस्तेमाल करेंगे, आपको उतने अधिक अंक प्राप्त होंगे।

चार टाइल से बने शब्द को क्वार्टाइल कहा जाता है और इसके लिए 8 अंक मिलते हैं। जब आप सभी 5 क्वार्टाइल ढूँढ लेते हैं, तो आपको अतिरिक्त 40 अंक मिलते हैं।

इस गेम का उद्देश्य एक्सपर्ट रैंक तक पहुँचने के लिए आवश्यक, 100 अंक अर्जित करना है। एक्सपर्ट रैंक तक पहुँचने के बाद भी आप शब्द बनाना और अंक जमा करना जारी रख सकते हैं।

नोट : Apple News, Apple News+ और पहेलियाँ सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं हैं। iOS और iPadOS फ़ीचर उपलब्धता वेबसाइट देखें।

क्वार्टाइल गेम खिलाड़ी का स्कोर, रैंक और अगली रैंक तक की प्रोग्रेस दिखाता है। एक सूची में 20 टाइल की ग्रिड में मिलने वाले शब्द शामिल हैं, जिसमें कुछ 8-अंक, चार-टाइल शब्द और कई अन्य संबंधित अंक मानों वाले शब्द शामिल हैं।

क्वार्टाइल खेलें

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई क्वार्टाइल पहेली खोलें

  3. कोई शब्द बनाने के लिए टाइल पर टैप करें, फिर उसे दर्ज करने के लिए दर्ज करें बटन पर टैप करें।

    उदाहरण के लिए, एक अंक स्कोर करने के लिए, “pear” पर टैप करें, फिर दर्ज करें बटन पर टैप करें। 2 अंक स्कोर करने के लिए, “appear” शब्द बनाने के लिए “ap” पर टैप करें, फिर “pear” पर टैप करें। “ap,” “pear,” फिर “ance” पर टैप करके, 4 अंक प्राप्त करें। “disappearance” की स्पैलिंग लिखकर, क्वार्टाइल पूरा करें और 8 अंक स्कोर करें।

    पूर्ण किए गए शब्द “प्राप्त हुए शब्द” बॉक्स में दिखाई देते हैं और आपको मिलने वाला कोई भी क्वार्टाइल, चार टाइल के समूह में दिखाई देता है।

    सभी संभावित शब्द क्वार्टाइल पहेली में योग्य नहीं होते हैं। उदाहरण के लिए, अस्पष्ट और तकनीकी शब्द, व्यक्तिवाचक संज्ञा और अभद्रता वाले शब्द कभी भी शब्द सूची में नहीं दिखाई देते हैं।

  4. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • अपनी टाइल्स रीऑर्डर करें : टाइल्स ग्रिड के ऊपर रखने के लिए उन पर टैप करने के बाद, आप उन्हें टच और होल्ड कर सकते हैं, फिर उन्हें रीऑर्डर करने के लिए ड्रैग कर सकते हैं।

    • अगली रैंक पर जाने के लिए आवश्यक अंक देखें : अगली रैंक पर टैप करें।

    • वे टाइल्स साफ़ करें जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं करना चाहते : हटाएँ बटन पर टैप करें।

    • देखें कि कितने शब्द बचते हैं : एक्सपर्ट रैंक पर पहुँचने के बाद, “प्राप्त हुए शब्द” बॉक्स दिखाता है कि आपको कितने शब्द नहीं मिले हैं।

    • प्रत्येक शब्द के अंक देखें : “प्राप्त हुए शब्द” बॉक्स में विस्तारित करें बटन पर टैप करें।

नुस्ख़ा : अधिक बटन पर टैप करें, फिर तुरंत एक क्वार्टाइल ट्यूटोरियल देखने के लिए, “खेलने का तरीक़ा” पर टैप करें या क्वार्टाइल पहेली फ़ीड को खोलने के लिए “अधिक पहेलियाँ” पर टैप करें।

टाइल्स शफ़ल करें या समूहीकृत करें

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई क्वार्टाइल पहेली खोलें और शब्द खोजना शुरू करें।

  3. आपको मिलने वाले क्वार्टाइल, ग्रिड के नीचे एंकर किए हुए हैं। इसके बजाय, अगर आप उन्हें ग्रिड के ऊपर एंकर करना चाहते हैं, तो अधिक बटन पर टैप करें, फिर “मिले क्वार्टाइल सॉर्ट करें” चुनें।

  4. वे टाइल्स जो मिले हुए क्वार्टाइल का हिस्सा नहीं हैं उन्हें शफ़ल करने के लिए, शफ़ल करें बटन पर टैप करें।

  5. ग्रिड में मौजूद सभी टाइल्स शफ़ल करने हैं, तो एंकरिंग बंद करने के लिए व्यवस्थित करने वाले बटन पर टैप करें, फिर शफ़ल बटन पर टैप करें।

सभी शब्द दिखाएँ

  1. अपने iPhone पर News ऐप पर जाएँ।

  2. कोई क्वार्टाइल पहेली खोलें।

  3. अधिक बटन पर टैप करें, फिर सभी शब्द दिखाएँ पर टैप करें। आपको जो शब्द नहीं मिले, वे दिखाए जाते हैं।

    • अगर आप एक्सपर्ट रैंक पर पहुँचने से पहले दिखाते हैं, तो : पहेली आपके स्कोरबोर्ड आँकड़ों और स्ट्रीक में नहीं गिनी जाती है।

    • अगर आप एक्सपर्ट रैंक पर पहुँचने के बाद दिखाते हैं, तो : आपके आँकड़ों या स्ट्रीक पर प्रभाव नहीं पड़ता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.