इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

बाहरी कीबोर्ड के साथ iPhone कंट्रोल करें

अगर आप Magic Keyboard या अन्य फ़िज़िकल कीबोर्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आप टचस्क्रीन के बजाय कीबोर्ड शॉर्टकट से अपने डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए फ़ुल कीबोर्ड एक्सेस का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ़ुल कीबोर्ड एक्सेस स्क्रीन पर उस आइटम को हाइलाइट करता है, जिस पर फ़ोकस है।

फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस का इस्तेमाल कर के iPhone कंट्रोल करें

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > कीबोर्ड पर जाएँ, फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस पर टैप करें, फिर फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस चालू करें।

  2. निम्नलिखित डिफ़ॉल्ट कमांड का इस्तेमाल कर के iPhone नेविगेट करें।

    क्रिया

    शॉर्टकट

    उपलब्ध फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस कमांड देखें

    टैब-H

    आगे जाएँ

    टैब

    पीछे जाएँ

    शिफ़्ट-टैब

    चयनित आइटम सक्रिय करें

    स्पेस बार

    होम स्क्रीन पर जाएँ

    Fn-H

    ऐप स्विचर खोलें

    Fn-अप ऐरो

    कंट्रोल सेंटर खोलें

    Fn-C

    नोटिफ़िकेशन सेंटर खोलें

    Fn-N

फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस कस्टमाइज़ करें

आप फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस कमांड के साथ जुड़े कीबोर्ड शॉर्टकट बदल सकते हैं, और फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस का प्रकटन कस्टमाइज़ कर सकते हैं (जैसे रंग, कॉन्ट्रास्ट और हाइलाइट का आकार)।

  1. सेटिंग्ज़  > ऐक्सेसिबिलिटी > कीबोर्ड पर जाएँ, फिर फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस पर टैप करें :

  2. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस कमांड की पूर्ण सूची देखें और उन्हें कस्टमाइज़ करें : कमांड पर टैप करें।

    • फ़ुल कीबोर्ड ऐक्सेस का स्वरूप बदलें : प्रकटन के नीचे विकल्प पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.