इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, App Store, Apple TV और Apple Books की ख़रीदारियाँ शेयर करें

फ़ैमिली शेयरिंग की मदद से, आयोजक App Store, Apple Books और Apple TV की ख़रीदारियाँ शेयर करने के लिए, ख़रीदारी शेयरिंग सेटअप कर सकता है।

आयोजक एक भुगतान विधि जोड़ता है जिसे परिवार के साथ शेयर किया जाता है। जब परिवार का कोई सदस्य ख़रीदारी करता है, तो उसका बिल आयोजक को भेजा जाता है। ख़रीदा गया आइटम परिवार के मुख्य सदस्य के खाते में जोड़ दिया जाता है और योग्य ख़रीदारियाँ परिवार के अन्य सदस्यों से शेयर की जाती हैं।

पारिवारिक आयोजक के लिए यह भी आवश्यक हो सकता है कि पारिवारिक समूह में मौजूद बच्चे ख़रीदारी या मुफ़्त डाउनलोड की स्वीकृति के लिए अनुरोध करें। फ़ैमिली शेयरिंग के साथ अभिभावकीय नियंत्रण सेटअप करें देखें।

ख़रीदारी शेयरिंग चालू करें

जब पारिवारिक आयोजक ख़रीदारी शेयरिंग चालू करता है, तो वह परिवार के सदस्यों की ख़रीदारियों का भुगतान करता है और उसके पास एक मान्य भुगतान विधि होनी चाहिए।

  1. सेटिंग्ज़  > परिवार पर जाएँ।

  2. ख़रीदारी शेयरिंग पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

शेयर किया गया कॉन्टेंट ऐक्सेस करें

ख़रीदारी शेयरिंग चालू होने पर, आप वे योग्य ऐप्स और कॉन्टेंट डाउनलोड कर सकते हैं जिन्हें आपके परिवार के सदस्य ख़रीदते हैं। निम्नलिखित Apple सहायता आलेख से कोई एक देखें :

ख़रीदारी शेयरिंग बंद करें

अगर आप परिवार के आयोजक हैं, तो आप ख़रीदारी शेयरिंग बंद कर सकते हैं। फ़ैमिली शेयरिंग सदस्यों को आपकी ख़रीदारियाँ दिखाई नहीं देंगी, लेकिन आप अभी भी अन्य सदस्यों द्वारा आपके साथ शेयर किए गए आइटम देख सकते हैं।

नोट : भले ही आपके आइटम शेयर न किए गए हों, फिर भी आप जो ख़रीदारी करते हैं, उसमें शेयर की गई पारिवारिक भुगतान विधि का इस्तेमाल होता है।

  1. सेटिंग्ज़  > परिवार > ख़रीदारी शेयरिंग पर जाएँ।

  2. [आपका नाम] पर टैप करें, फिर "ख़रीदारियाँ शेयर करें" बंद करें।

    अगर आयोजक ख़रीदारी शेयरिंग को पूरी तरह से बंद करना चाहता है, तो वह "ख़रीदारी शेयरिंग रोकें" पर टैप कर सकता है।

अगर आप अपने परिवार के सदस्यों से कोई विशिष्ट आइटम शेयर नहीं करना चाहते, तो Apple सहायता आलेख संगीत, फ़िल्में, TV कार्यक्रम, ऑडियोबुक और किताबें छिपाएँ और दिखाएँ देखें।

आप परिवार के सदस्यों से Apple और App Store सब्सक्रिप्शन भी शेयर कर सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.