इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर कॉल पर होने के दौरान

जब आप iPhone पर किसी कॉल पर होते हैं, तो ऑडियो को स्पीकर या किसी Bluetooth® डिवाइस पर स्विच कर सकते हैं।

कॉल के दौरान, ऑडियो ऐडजस्ट करें

वॉल्यूम बदलने के लिए, iPhone के साइड पर मौजूद वॉल्यूम बटन दबाएँ। या कॉल बैनर पर नीचे को स्वाइप करें, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • म्यूट करें : म्यूट करें बटन पर टैप करें।

  • कॉल को होल्ड पर डालना : म्यूट करें बटन को टच और होल्ड करें।

  • हैंड्सफ़्री तरीक़े से बात करें : ऑडियो बटन पर टैप करें, फिर कोई ऑडियो डेस्टिनेशन चुनें।

कॉल पर होने के दौरान, अन्य ऐप इस्तेमाल करें

  1. होम स्क्रीन पर जाएँ, फिर ऐप खोलें।

  2. कॉल पर वापस जाने के लिए, स्क्रीन पर सबसे ऊपर मौजूद हरे रंग के कॉल संकेतक पर टैप करें।

समान लाइन पर, दूसरे कॉल का जवाब दें

अगर आप कॉल पर हैं और दूसरी कॉल प्राप्त होती है, तो निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • कॉल को नज़रअंदाज़ करें और उसे वॉइसमेल पर भेजें : नज़रअंदाज़ करें पर टैप करें।

  • पहली कॉल को समाप्त करें और नई कॉल का जवाब दें : GSM नेटवर्क का इस्तेमाल करने पर, समाप्त करें + स्वीकार करें पर टैप करें। CDMA नेटवर्क के साथ, समाप्त करें पर टैप करें। जब दूसरी कॉल रिंग करती है, तो स्वीकार करें पर टैप करें या अगर iPhone लॉक है, तो स्लाइडर को ड्रैग करें।

  • पहली कॉल को होल्ड पर रखें और नई कॉल का जवाब दें : होल्ड करें + स्वीकार करें पर टैप करें।

    कोई कॉल होल्ड पर होने है, तो कॉल के बीच स्विच करने के लिए, “कॉल के बीच स्विच करने के लिए स्वैप करें” पर टैप करें। इसके अलावा, दोनों व्यक्तियोँ से एक साथ बात करने के लिए, कॉल मर्ज करें पर टैप करें। कॉन्फ़्रेंस या तीन-तरफ़ा कॉल करें देखें।

नोट : CDMA के साथ, अगर दूसरी कॉल आउटगोइंग हो, तो आप कॉल के बीच स्विच नहीं कर सकते, लेकिन आप कॉल मर्ज कर सकते हैं। अगर दूसरी कॉल इनकमिंग हो, तो आप कॉल नहीं मिला सकते। अगर आप दूसरी कॉल या मर्ज की गई कॉल समाप्त कर दें, तो दोनों कॉल समाप्त हो जाएँगी।

दो SIM वाले मॉडल पर, निम्नलिखित बातों का ध्यान दें :

  • वाई-फ़ाई कॉलिंग एक लाइन के लिए चालू होनी चाहिए, ताकि दूसरी लाइन पर कॉल होने के दौरान, पहली लाइन को कॉल प्राप्त करने के लिए सक्षम किया जा सके। एक लाइन पर कॉल होने के दौरान, अगर आपको दूसरी लाइन पर कॉल प्राप्त होती है और कोई वाई-फ़ाई कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, तो iPhone दूसरी लाइन की कॉल प्राप्त करने के लिए, उस लाइन के मोबाइल डेटा का इस्तेमाल करता है जिस पर कॉल हो रही है। शुल्क लागू हो सकते हैं। कॉल के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लाइन को अन्य लाइन की कॉल प्राप्त करने के लिए, आपकी मोबाइल डेटा सेटिंग्ज़ में डेटा इस्तेमाल करने की अनुमति प्राप्त होनी चाहिए (डिफ़ॉल्ट लाइन के रूप में या ग़ैर-डिफ़ॉल्ट लाइन के रूप में जिसमें “मोबाइल डेटा स्विचिंग की अनुमति दें” चालू हो)।

  • अगर आप किसी लाइन के लिए वाई-फ़ाई कॉलिंग चालू नहीं करते हैं, तो अन्य लाइन इस्तेमाल होने पर, उस लाइन पर आने वाली कोई भी इनकमिंग फ़ोन कॉल (आपातकालीन सेवाओं वाली कॉल सहित) सीधे वॉइसमेल (अगर आपके कैरियर ने उपलब्ध कराया हो) पर चली जाती हैं। आपको छूटी हुई कॉल की सूचनाएँ प्राप्त नहीं होंगी।

    अगर आप लाइन के व्यस्त होने या सेवा में न होने पर, सशर्त कॉल फ़ॉरवर्डिंग (यदि आपके कैरियर से उपलब्ध हो) को एक लाइन से दूसरी लाइन पर सेटअप करते हैं, तो कॉल वॉइसमेल पर नहीं जाती हैं। सेटअप की जानकारी के लिए, अपने कैरियर से संपर्क करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.