इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर स्मार्ट फ़ोल्डर की मदद से अपने नोट्स व्यवस्थित करें

नोट्स ऐप में, आप स्मार्ट फ़ोल्डर का इस्तेमाल करके, फ़ोल्डर में अपने नोट्स आसानी से खोज और फ़िल्टर कर सकते हैं।

एक स्मार्ट फ़ोल्डर बनाएँ

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. नया फ़ोल्डर बटन पर टैप करें, कोई खाता (अगर आपके पास एक से अधिक खाते हैं) चुनें, एक नाम दर्ज करें, फिर स्मार्ट फ़ोल्डर बनाएँ पर टैप करें।

  3. एक या अधिक फ़िल्टर चुनें, फिर किसी एक या सभी चुने गए फ़िल्टर से मेल खाने वाले नोट्स शामिल करने का विकल्प चुनें। आप टैग, तिथि, मेंशन इत्यादि के हिसाब से फ़िल्टर कर सकते हैं।

आप टैग किए गए नोट्स की सूची देखते समय भी स्मार्ट फ़ोल्डर बना सकते हैं; फ़ोल्डर क्रियाएँ बटन पर टैप करें, फिर स्मार्ट फ़ोल्डर बनाएँ पर टैप करें।

किसी फ़ोल्डर को स्मार्ट फ़ोल्डर में बदलें

आप जिस फ़ोल्डर को बदलना चाहते हैं उसे देखते समय, फ़ोल्डर क्रियाएँ बटन पर टैप करें, सबसे नीचे स्क्रोल करें, फिर स्मार्ट फ़ोल्डर में बदलें पर टैप करें।

जब आप कोई फ़ोल्डर बदलते हैं, तो इसके नोट्स को नोट्स फ़ोल्डर में मूव कर दिया जाता है और स्मार्ट फ़ोल्डर के नाम के साथ टैग किया जाता है।

नोट : आप कोई शेयर किया गया फ़ोल्डर, सबफ़ोल्डर वाला फ़ोल्डर या लॉक किए गए नोट्स वाला फ़ोल्डर नहीं बदल सकते।

कोई स्मार्ट फ़ोल्डर संपादित करें

निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

  • फ़ोल्डर सूची में, संपादित करें पर टैप करें, फिर फ़ोल्डर जोड़ने, मूव करने और उनका नाम बदलने के लिए, फ़ोल्डर क्रियाएँ बटन पर टैप करें।

  • कोई स्मार्ट फ़ोल्डर टच और होल्ड करें, फिर स्मार्ट फ़ोल्डर संपादित करें पर टैप करें। आप नाम या फ़िल्टर बदल सकते हैं।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.