इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर App Store में ऐप्स पाएँ

App Store ऐप में, आप नए ऐप्स, फ़ीचर्ड कहानियाँ, टिप्स और ट्रिक्स, इन-ऐप इवेंट और ऑफ़र खोज सकते हैं।

नोट : App Store का इस्तेमाल करने के लिए आपको इंटरनेट कनेक्शन और Apple खाते की ज़रूरत होगी। App Store और Apple Arcade की उपलब्धता देश या क्षेत्र के अनुसार भिन्न होती है। Apple सहायता आलेख Apple मीडिया सेवाओं की उपलब्धता देखें।

ऐप्स ढूँढें

  1. अपने iPhone पर App Store ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से किसी एक पर टैप करें :

    • आज : फ़ीचर्ड कहानियाँ, ऐप्स और इन-ऐप इवेंट ब्राउज़ करें।

    • गेम्स : ऐक्शन, एडवेंचर, रेसिंग, पहेलियाँ आदि सहित दर्जनों श्रेणियों में अपना अगला गेम ढूँढें।

    • ऐप्स : नई रिलीज़ खोजें, टॉप चार्ट देखें या श्रेणी के अनुसार ब्राउज़ करें।

    • Arcade: विज्ञापन या इन-ऐप ख़रीदारी के बिना Apple Arcade (सब्सक्रिप्शन आवश्यक) से प्रीमियम गेम के क्यूरेट किए गए संग्रह का आनंद लें।

    • खोजें : आप जो खोज रहे हैं उसे दर्ज करें, फिर कीबोर्ड पर खोजें टैप करें। आप विभिन्न श्रेणियों को भी खोज सकते हैं या सुझाए गए ऐप्स ब्राउज़ कर सकते हैं।

  3. निम्नलिखित जानकारी और अधिक देखने के लिए किसी ऐप पर टैप करें :

    • स्क्रीनशॉट या प्रीव्यू

    • इन-ऐप इवेंट और ऑफ़र

    • रेटिंग और समीक्षाएँ

    • समर्थित भाषाएँ

    • Game Center और फ़ैमिली शेयरिंग सहायता

    • अन्य Apple डिवाइस के साथ संगतता

    • फ़ाइल आकार

    • गोपनीयता जानकारी; ऐप्स में जानकारी का ऐक्सेस कंट्रोल करें देखें

Siri: कुछ ऐसा कहें: “कुकिंग ऐप्स के लिए App Store खोजें।” Siri को इस्तेमाल करने का तरीक़ा जानें

ऐप ख़रीदें और डाउनलोड करें

  1. अपने iPhone पर App Store ऐप पर जाएँ।

  2. अपने मनचाहे ऐप पर नैविगेट करें, फिर प्राप्त करें (अगर ऐप मुफ़्त है) या मूल्य पर टैप करें।

    अगर आपको प्राप्त करें या मूल्य के बजाय फिर से डाउनलोड करें बटन दिखाई देता है, तो आप इस ऐप को पहले ही ख़रीद चुके हैं। इसे फिर से मुफ़्त में डाउनलोड करने के लिए फिर से डाउनलोड करें बटन पर टैप करें।

  3. अगर आवश्यक हो, तो अपनी ख़रीदारी पूरी करने के लिए Face ID, Touch ID या अपने पासकोड से प्रमाणित करें।

    ख़रीदारी आपके Apple खाते से संबद्ध भुगतान विधि से की जाती है।

आप ऐप लाइब्रेरी में हालिया जोड़ी गई श्रेणी में ऐप को ढूँढ सकते हैं। ऐप डाउनलोड होने के दौरान ऐप आइकॉन पर कोई प्रगति संकेतक दिखाई देता है। ऐप लाइब्रेरी में अपने ऐप्स ढूँढें और उनका इस्तेमाल करें और नए ऐप्स डाउनलोड करने का स्थान बदलें देखें।

App Store विजेट पाएँ

अपनी होम स्क्रीन पर ही कहानियाँ, संग्रह और इन-ऐप इवेंट देखें। विजेट जोड़ें, संपादित करें और हटाएँ देखें।

ऐप शेयर करें या दें

  1. अपने iPhone पर App Store ऐप पर जाएँ।

  2. जिस ऐप को आप शेयर करना या देना चाहते हैं, उसके विवरण देखने के लिए उस पर टैप करें।

  3. शेयर बटन पर टैप करें, फिर कोई शेयरिंग विकल्प चुनें या उपहार ऐप (सभी ऐप्स के लिए उपलब्ध नहीं है) पर टैप करें।

Apple उपहार कार्ड रिडीम करें या भेजें

  1. अपने iPhone पर App Store ऐप पर जाएँ।

  2. शीर्ष दाईं ओर मेरा खाता बटन या अपनी तस्वीर पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से एक पर टैप करें :

    • उपहार कार्ड या कोड रिडीम करें

    • उपहार कार्ड ईमेल से भेजें

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.