इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Apple TV ऐप में देखना शुरू करें और प्लेबैक नियंत्रित करें

Apple TV ऐप में, आप TV कार्यक्रम, फ़िल्में, स्पोर्ट्स आदि स्ट्रीम कर सकते हैं। आप फ़िल्में और TV कार्यक्रम के एपिसोड डाउनलोड भी कर सकते हैं। iOS 18.2 या बाद के संस्करण में, आप TV कार्यक्रम का पूरा सीज़न डाउनलोड कर सकते हैं।

Apple TV+ और Apple TV चैनलों का कॉन्टेंट Apple TV ऐप में चलता है, जबकि अन्य प्रोवाइडर का कॉन्टेंट उनके वीडियो ऐप में चलता है। आप जो देख रहे हैं उसे चलाने या पॉज़ करने के लिए, पीछे या आगे जाने आदि के लिए प्लेबैक कंट्रोल का इस्तेमाल करें।

जब आप SharePlay का इस्तेमाल करके, अपने दोस्तों के साथ देखते हैं, तो FaceTime कॉल में कंट्रोल सभी शेयर करते हैं। Apple TV में SharePlay के इस्तेमाल के बारे में अधिक जानकारी के लिए, FaceTime में साथ में देखने, सुनने और खेलने के लिए SharePlay का इस्तेमाल करें देखें।

कोई TV कार्यक्रम या फ़िल्म चलाएँ

होम टैब फ़ीचर किया गया Apple Original, “देखना जारी रखें” के ऊपर मध्य में दिखाता है। स्क्रीन पर सबसे नीचे, बाएँ से दाएँ होम, Apple TV+, स्टोर, लाइब्रेरी और खोजें टैब मौजूद हैं।
  1. अपने iPhone पर Apple TV ऐप पर जाएँ।

  2. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • फ़ीचर किए गए आइटम ब्राउज़ करने के लिए स्क्रीन के शीर्ष पर बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें, फिर चलाएँ बटन (अगर उपलब्ध हो) पर टैप करें।

    • होम पर टैप करें, फिर देखना जारी रखें पंक्ति में किसी आइटम पर टैप करके तुरंत वहीं से शुरू करें जहाँ आपने छोड़ा था।

    • अधिक पंक्तियाँ देखने के लिए नीचे स्क्रोल करें, फिर उस आइटम पर टैप करें जिसे आप देखना चाहते हैं। जब उस आइटम का पृष्ठ खुले, तो चलाएँ बटन (अगर उपलब्ध हो) पर टैप करें या उस विशिष्ट एपिसोड या ट्रेलर पर टैप करें जिसे आप देखना चाहते हैं।

      नुस्ख़ा : किसी श्रेणी में सभी आइटम देखने या किसी संग्रह के बारे में अधिक जानकारी देखने के लिए “पंक्ति शीर्षक” पर टैप करें।

कॉन्टेंट डाउनलोड करें

Apple TV+ टैब जिस में Apple Original के एपिसोड की सूची दिखाई गई है। पूरा सीज़न डाउनलोड करने के लिए बटन और प्रत्येक एपिसोड स्क्रीन के दाएँ ओर प्रदर्शित होता है।

Apple TV ऐप पर, आप फ़िल्में और TV कार्यक्रम के एपिसोड डाउनलोड कर सकते हैं। iOS 18.2 या बाद के संस्करण में, आप TV कार्यक्रम का पूरा सीज़न डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Apple TV ऐप पर जाएँ।

  2. किसी आइटम का विवरण देखने के लिए उस पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक विकल्प चुनें (सभी शीर्षकों के लिए सभी विकल्प उपलब्ध नहीं हैं) :

    • फ़िल्में डाउनलोड करें : डाउनलोड करें बटन पर टैप करें।

    • TV कार्यक्रम का एपिसोड डाउनलोड करें : डाउनलोड करें बटन पर टैप करें, सीज़न पर टैप करें, फिर उस एपिसोड के आगे “डाउनलोड करें” बटन पर टैप करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

    • TV कार्यक्रम का पूरा सीज़न डाउनलोड करें : डाउनलोड करें बटन पर टैप करें, किसी सीज़न पर टैप करें, फिर स्क्रीन के शीर्ष पर सीज़न बटन पर टैप करें।

आप डाउनलोड किया गया आइटम अपनी लाइब्रेरी में पा सकते हैं और उसे तब भी देख सकते हैं, जब iPhone इंटरनेट से कनेक्ट न हो।

किराए पर ली गई कोई फ़िल्म देखें

  1. अपने iPhone पर Apple TV ऐप पर जाएँ।

  2. लाइब्रेरी पर टैप करें, रेंटल पर टैप करें, फिर किसी फ़िल्म पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई भी एक कार्य करें :

    • फ़िल्म चलाएँ : चलाएँ बटन पर टैप करें। रेंटल अवधि का शेष समय दिखाई देता है।

    • फ़िल्म डाउनलोड करें : आइटम बाद में iPhone के इंटरनेट से कनेक्ट होने पर देखने के लिए, डाउनलोड करें बटन पर टैप करें।

प्लेबैक कंट्रोल इस्तेमाल करें

प्लेबैक के दौरान, कंट्रोल दिखाने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।

कोई TV कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें कंट्रोल दिख रहे हैं। बंद करें, पिक्चर इन पिक्चर, AirPlay और शेयर करें बटन शीर्ष पर बाईं ओर हैं। वॉल्यूम स्लाइडर शीर्ष पर दाईं ओर है। स्क्रीन के मध्य में, 10 सेकंड पीछे जाने, पॉज़ करने और 10 सेकंड आगे जाने के लिए बटन हैं। नीचे मध्य में एक स्लाइडर है जिसे आप वीडियो की स्थिति ऐडजस्ट करने के लिए ड्रैग कर सकते हैं। व्यतीत हुआ समय और शेष समय स्लाइडर के दोनों ओर दिखाई देते हैं। नीचे दाईं ओर, जानकारी, इनसाइट और देखना जारी रखें बटन हैं।

कंट्रोल

विवरण

चलाएँ बटन

चलाएँ

पॉज़ बटन

पॉज़ करें

10 सेकंड पीछे जाएँ बटन

10 सेंकड पीछे जाएँ; रिवाइंड करने के लिए टच और होल्ड करें

10 सेकंड आगे जाएँ बटन

10 सेंकड आगे जाएँ; फ़ास्ट-फ़ॉरवर्ड करने के लिए टच और होल्ड करें

प्लेबैक स्पीड बटन

प्लेबैक स्पीड बदलें

ऑडियो बटन

ऑडियो ट्रैक बदलें और डायलॉग बेहतर बनाएँ

सबटाइटल बटन

सबटाइटल और क्लोज़्ड कैप्शन प्रदर्शित करें

शेयर करें बटन

कोई एपिसोड, फ़िल्म, ट्रेलर या खेल का इवेंट शेयर करें

AirPlay बटन

वीडियो अन्य डिवाइस पर स्ट्रीम करें

पिक्चर इन पिक्चर बटन

पिक्चर-इन-पिक्चर शुरू करें। आप दूसरा ऐप इस्तेमाल करते हुए, वीडियो देखना जारी रख सकते हैं

बंद करें बटन

प्लेबैक रोकें

जब ऑडियो म्यूट किया गया होता है, तो सबटाइटल ऑटोमैटिकली दिखाई देते हैं। और अगर आप 10 सेकंड पीछे जाते हैं, तो सबटाइटल दिखाई देते हैं। सबटाइटल बंद करने के लिए, सबटाइटल बटन पर टैप करें, फिर बंद करें पर टैप करें।

प्लेबैक के दौरान ऑडियो विकल्प बदलें

  1. प्लेबैक के दौरान, प्लेबैक कंट्रोल दिखाने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।

  2. ऑडियो बटन पर टैप करें, फिर डायलॉग बेहतर बनाएँ पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से एक पर टैप करें :

    • और बेहतर बनाएँ : मिक्स में डायलॉग को काफ़ी अहम बनाता है।

    • बेहतर बनाएँ : मिक्स में डायलॉग को अधिक महत्वपूर्ण बनाता है।

    • बंद करें : डायलॉग बेहतर बनाएँ को बंद करता है।

कार्यक्रम, किरदार, अभिनेता और संगीत के बारे में जानकारी पाएँ

प्लेबैक के दौरान, आप उस फ़िल्म या TV कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिसे आप देख रहे हैं या सीधे “देखना जारी रखें” पर जा सकते हैं।

इनसाइट की मदद से, जब आप कोई Apple TV+ फ़िल्म या TV कार्यक्रम (Apple TV+ सब्सक्रिप्शन आवश्यक) देख रहे हों, तो आप वर्तमान में स्क्रीन पर दिख रहे अभिनेताओं, पात्रों और संगीत के बारे में रीयल टाइम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी अभिनेता की पृष्ठभूमि और फ़िल्मोग्राफ़ी पृष्ठ देखने के लिए उस पर टैप कर सकते हैं या पृष्ठभूमि में चल रहे गाने को तुरंत देख सकते हैं और उसे Apple Music प्लेलिस्ट (Apple Music सब्सक्रिप्शन आवश्यक) में जोड़ सकते हैं।

  1. प्लेबैक के दौरान, प्लेबैक कंट्रोल दिखाने के लिए स्क्रीन पर टैप करें।

  2. निम्नलिखित में से किसी एक विकल्प पर टैप करें :

    • जानकारी : आप जो देख रहे हैं उसके बारे में अधिक जानकारी देखें।

    • इनसाइट : किसी अभिनेता या पात्र के बारे में अधिक जानकारी देखने के लिए, उस पर टैप करें। अगर संगीत की जानकारी दिखाई देती है, तो गाने को संगीत ऐप (Apple TV+ और Apple Music सब्सक्रिप्शन आवश्यक) में प्लेलिस्ट में जोड़ने के लिए उस पर टैप करें।

    • देखना जारी रखें : सीधे “देखना जारी रखें” पर जाएँ, फिर किसी आइटम को देखना शुरू करने के लिए उस पर टैप करें।

    • लाइव खेल : लाइव और आगामी खेल के इवेंट देखें।

Apple TV+ (जिसमें कुछ देशों और क्षेत्रों में फ़्राइडे नाइट बेसबॉल, संडे नाइट सॉकर या दोनों शामिल हैं) और MLS सीज़न पास (जिसमें संडे नाइट सॉकर शामिल है) के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है। MLS सीज़न पास, संडे नाइट सॉकर और फ़्राइडे नाइट बेसबॉल के लिए iOS 16.2 या बाद के संस्करण की आवश्यकता होती है। सभी देशों या क्षेत्रों में सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.