इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर वॉलेट में, पास इस्तेमाल करें

लॉयल्टी और पुरस्कार कार्ड, कूपन, बोर्डिंग पास, फ़िल्म और कार्यक्रम के टिकट वगैरह जैसे अपने सभी पास, आसान ऐक्सेस के लिए एक सुविधाजनक स्थान पर रखने के लिए, वॉलेट ऐप का इस्तेमाल करें। पास में उपयोगी जानकारी शामिल हो सकती है, जैसे कि लॉयल्टी कार्ड पर पॉइंट, आपके कॉफ़ी कार्ड पर बैलेंस, कूपन की समाप्ति की तिथि या फ़्लाइट के लिए बोर्डिंग की जानकारी।

वॉलेट ऐप में बोर्डिंग पास फ़्लाइट की जानकारी और सबसे नीचे QR कोड दिखाता है।

Apple वॉलेट में कोई पास जोड़ें

जब आप टिकट ख़रीदने जैसा कोई काम करते हैं, तो आपके पास अक्सर इसे Apple वॉलेट में जोड़ने का विकल्प होता है। आपको किसी वेबसाइट या ऐप, QR कोड, AirDrop शेयरिंग से या सहभागी व्यापारी के साथ Apple Pay का इस्तेमाल करने के बाद भी समर्थित पास मिल सकता है।

  1. Apple वॉलेट में जोड़ें पर टैप करें।

    Apple वॉलेट में जोड़ें बटन।

    नोट : अगर आपको Apple वॉलेट में जोड़ें नहीं दिखाई देता है, तो उस व्यापारी या कंपनी से संपर्क करें जिसने इसे जारी किया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे वॉलेट ऐप में पास का समर्थन करते हैं।

  2. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें या ऊपरी-दाएँ कोने में जोड़ें पर टैप करें।

किसी पास का इस्तेमाल करें

  1. अपने iPhone पर पास को निम्नलिखित में से किसी एक तरीक़े से ऐक्सेस करें :

    • लॉक स्क्रीन पर, पास सूचना पर टैप करें। अगर कहा जाए, तो Face ID, Touch ID या अपने पासकोड से प्रमाणित करें।

    • अगर पास के लिए ऑटोमैटिक चयन चालू है, तो साइड बटन (Face ID वाले iPhone) पर डबल-क्लिक करें या होम बटन (अन्य iPhone मॉडल) पर डबल-क्लिक करें। अगर कहा जाए, तो Face ID, Touch ID या अपने पासकोड से प्रमाणित करें।

    • वॉलेट ऐप  पर जाएँ, फिर पास पर टैप करें।

  2. पास प्रस्तुत करने के लिए, निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • संपर्क रहित पास : अपने iPhone के शीर्ष को पास रीडर के नज़दीक तब तक रखें, जब तक आपको स्क्रीन पर पूर्ण या चेकमार्क न दिखाई दे।

    • बारकोड या QR कोड वाला पास : कोड को रीडर पर दिखाएँ।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.