इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Safari में “मेरा ईमेल छिपाएँ” इस्तेमाल करें

जब आप iCloud+ के लिए सब्सक्राइब करते हैं, तो आप अपने व्यक्तिगत ईमेल पते को गोपनीय रखने के लिए, मेरा ईमेल छिपाएँ का इस्तेमाल कर सकते हैं। “मेरा ईमेल छिपाएँ” की मदद से, आप ख़ास, रैंडम ईमेल पते जनरेट कर सकते हैं जो आपके व्यक्तिगत ईमेल खाते को फ़ॉरवर्ड करते हैं, ताकि आपको वेब पर फ़ॉर्म भरते समय या न्यूज़लेटर के लिए साइन अप करते समय, अपना वास्तविक ईमेल पता शेयर न करना पड़े।

  1. अपने iPhone पर Safari ऐप पर जाएँ।

  2. जब आपसे किसी वेबसाइट पर आपका ईमेल पता माँगा जाए, तो ईमेल फ़ील्ड पर टैप करें।

  3. कीबोर्ड के ऊपर मेरा ईमेल छिपाएँ पर टैप करें।

    “मेरा ईमेल छिपाएँ” स्क्रीन एक नए, रैंडम रूप से जनरेट किए गए “मेरा ईमेल छिपाएँ” पते का सुझाव देती है।

  4. अगर आप सुझाए गए पते का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो रैंडम रूप से जनरेट किया गया एक नाय ईमेल पता प्राप्त करने के लिए, रीफ़्रेश करें बटन पर टैप करें।

  5. जारी रखें पर टैप करें।

आप किसी भी समय “मेरा ईमेल छिपाएँ” पता डिलीट कर सकते हैं। सेटिंग्ज़ में “मेरा ईमेल छिपाएँ” बनाना और प्रबंधित करना देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.