इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर, चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा का इस्तेमाल करें

आप “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” का इस्तेमाल ऐसी दुर्लभ स्थिति से बचाने के लिए कर सकते हैं, जब किसी ने आपका iPhone चुरा लिया हो और वह आपका पासकोड जानता हो। “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” फ़ीचर किसी व्यक्ति को महत्वपूर्ण डिवाइस और Apple खाता संचालन (जैसे आपका डिवाइस पासकोड या Apple खाता पासवर्ड बदलना) करने से रोकता है। यह Face ID या Touch ID की मदद से, बायोमेट्रिक प्रमाणन की माँग करके ऐसा करता है। वापस ऐक्सेस पाने के लिए कोई पासकोड उपलब्ध नहीं है।

जब “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” फ़ीचर चालू होता है, तो अधिक संवेदनशील संचालन के लिए सुरक्षा विलंब की आवश्यकता होती है : एक सफल Face ID या Touch ID, एक घंटे की प्रतीक्षा, फिर एक अतिरिक्त सफल बायोमेट्रिक प्रमाणन। सुरक्षा विलंब किसी व्यक्ति को ऐसी सेटिंग्ज़ बदलने से रोकने में मदद करता है जो आपको आपके iPhone या Apple खाते के बाहर लॉक कर सकती हैं। ये उपाय आपके डिवाइस और खाते की सुरक्षा करने में मदद करते हैं और आपको Find My ऐप का इस्तेमाल करके खोया हुआ मोड चालू करने या iCloud.com पर डिवाइस ढूँढने के लिए अधिक समय प्रदान करते हैं।

“चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” चालू करें

  1. सेटिंग्ज़  पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • Face ID वाले iPhone में : Face ID और पासकोड पर टैप करें, फिर अपना पासकोड दर्ज करें।

    • होम बटन वाले iPhone पर : Touch ID और पासकोड पर टैप करें, फिर अपना पासकोड दर्ज करें।

  2. नीचे स्क्रोल करें और “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” पर टैप करें।

    नोट : अगर आपको “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” नहीं दिखता है, तो हो सकता है कि आपको पहले Face ID या Touch ID सेटअप करना पड़े।

  3. “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” चालू करें।

  4. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • जब आप घर या ऑफ़िस से दूर हों, तो “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” का इस्तेमाल करें : परिचित स्थानों से दूर पर टैप करें।

    • “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” का इस्तेमाल हर जगह करें : हमेशा पर टैप करें।

“चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” बंद करें

  1. सेटिंग्ज़  पर जाएँ, फिर निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • Face ID वाले iPhone में : Face ID और पासकोड पर टैप करें, फिर अपना पासकोड दर्ज करें।

    • होम बटन वाले iPhone पर : Touch ID और पासकोड पर टैप करें, फिर अपना पासकोड दर्ज करें।

  2. नीचे स्क्रोल करें और “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” पर टैप करें।

  3. “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” बंद करें।

    अगर आपने “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” को परिचित स्थानों से दूर पर सेट किया है और आप घर या ऑफ़िस में नहीं हैं या आपने “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” को हमेशा पर सेट किया है, तो “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” को बंद करने के लिए सुरक्षा विलंब की आवश्यकता होती है। सुरक्षा विलंब शुरू करें पर टैप करें, फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें।

“चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” के बारे में अधिक विस्तृत जानकारी के लिए, Apple सहायता आलेख iPhone के लिए “चोरी हो जाने पर डिवाइस सुरक्षा” की जानकारी देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.