इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर नक़्शे में गाइड के साथ स्थानों को एक्सप्लोर करें

दुनिया भर में भोजन करने, ख़रीदारी करने और घूमने के लिए शानदार स्थानों की खोज में आपकी मदद करने के लिए गाइड उपलब्ध हैं। नए स्थान जोड़े जाने पर गाइड ऑटोमैटिकली अपडेट हो जाती हैं, इसलिए आपके पास हमेशा नवीनतम सुझाव उपलब्ध रहते हैं।

गाइड के साथ दुनिया एक्सप्लोर करें

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. नीचे की ओर स्क्रोल करें, फिर “गाइड एक्सप्लोर करें” पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से किसी एक द्वारा ब्राउज़ करें :

    • शहर : स्क्रीन के शीर्ष पर मौजूद नीचे जाएँ बटन पर टैप करें या शहरों की श्रेणी तक नीचे स्क्रोल करें।

    • रुचि : अधिक रुचियाँ देखने के लिए दाईं ओर स्वाइप करें, फिर उस समूह में गाइड ब्राउज़ करने के लिए टैप करें।

    • प्रकाशक : प्रकाशक द्वारा ब्राउज़ करें श्रेणी तक नीचे की ओर स्क्रोल करें।

गाइड देखें, शेयर करें और सहेजें

  1. अपने iPhone पर नक़्शा ऐप पर जाएँ।

  2. गाइड खोलने के लिए, उसके कवर पर टैप करें। इसके कॉन्टेंट देखने के लिए, नीचे की ओर स्क्रोल करें।

    आप निम्नलिखित काम भी कर सकते हैं :

    • गाइड शेयर करें : “शेयर करें” पर टैप करें , फिर विकल्प चुनें।

    • गाइड सहेजें : लाइब्रेरी में जोड़ें पर टैप करें।

    • सहेजी गई गाइड देखें : लाइब्रेरी के नीचे, जगहें बटन पर टैप करें, फिर “गाइड” पर टैप करें। कस्टम गाइड में स्थान व्यवस्थित करें देखें।

    • गाइड बंद करें : “बंद करें” बटन पर टैप करें।

नक़्शा ऐप पानी के अंदर के स्थानों के बारे में गाइड दिखा रहा है।

नुस्ख़ा : ऐप क्लिप बटन देखें। ये आपको गाइड से सीधे टेबल रिज़र्व करने जैसी चीज़ों के लिए अनुमति देते हैं।

दुनिया भर के कई शहरों के लिए गाइड उपलब्ध हैं। उपलब्धता देश या क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.