इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Siri के साथ कॉल, संदेश आदि की घोषणा करें

Siri की मदद से समर्थित हेडफ़ोन पर और CarPlay का इस्तेमाल करते समयसंदेश जैसे ऐप्स से कॉल और सूचनाओं की घोषणा की जा सकती है आप “Hey Siri” कहे बिना अपनी आवाज़ का इस्तेमाल करके जवाब दे सकते हैं या रिप्लाई कर सकते हैं।

कॉल की घोषणा करें और सूचनाएँ घोषित करें समर्थित तृतीय-पक्ष ऐप के साथ भी काम करते हैं।

कॉल घोषित करने के लिए Siri का इस्तेमाल करें

कॉल की घोषणा करें के साथ, Siri को प्राप्त होने वाली फ़ोन कॉल और FaceTime कॉल की पहचान होती है, जिसे आप अपनी आवाज़ का उपयोग करके स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।

  1. सेटिंग  > Siri (या Apple Intelligence और Siri) > कॉल घोषित करें पर जाएँ, फिर कोई विकल्प चुनें।

  2. कॉल आने पर Siri कॉलर की पहचान करता है और पूछता है कि क्या आपको कॉल का जवाब देना है। कॉल स्वीकार करने के लिए "हाँ" कहें या अस्वीकार करने के लिए "नहीं" कहें।

सूचनाएँ घोषित करने के लिए Siri का इस्तेमाल करें

Siri की मदद से संदेश और रिमाइंडर जैसे ऐप से आने वाली सूचनाओं को ऑटोमैटिकली घोषित किया जा सकता है। Siri टाइम सेंसटिव सूचनाएँ इस्तेमाल करने वाले ऐप के लिए ऑटोमैटिकली ऐप सूचनाएँ सक्षम करता है, लेकिन आप किसी भी समय सेटिंग्ज़ बदल सकते हैं। टाइम सेंसटिव सूचनाओं के बारे में जानने के लिए फ़ोकस सेटअप करें देखें।

  1. सेटिंग  > Siri (या Apple Intelligence और Siri) > सूचनाएँ घोषित करें पर जाएँ, फिर सूचनाएँ घोषित करें को चालू करें।

  2. आपको जिस ऐप से Siri सूचनाएँ घोषित करनी हैं, उस पर टैप करें, फिर सूचनाएँ घोषित करें को चालू करें।

    कुछ ऐप के लिए, आप चुन सकते हैं कि सभी सूचनाएँ घोषित करनी हैं या केवल टाइम सेंसटिव सूचनाएँ घोषित करनी हैं।

संदेश जैसे जिन ऐप्स पर आप जवाब भेज सकते हैं, उन पर Siri से आपकी बात को दोहराया जाता है, फिर आपके जवाब भेजने से पहले पुष्टि की जाती है। पुष्टि के बिना जवाब देने के लिए पुष्टि के बिना जवाब दें चालू करें।

Siri की घोषणाओं का हैंड-फ़्री जवाब दें

अगर समर्थित AirPods लगाए हैं, तो आप Siri की घोषणाओं का जवाब देने के लिए अपना सिर हिला सकते हैं। तो अगर आप बस में ऑफ़िस जा रहे हैं, तो भी ज़ोर से बोले बिना कॉल, संदेश और सूचनाएँ प्रबंधित करने के लिए Siri का इस्तेमाल कर सकते हैं। AirPods यूज़र गाइड में अपने AirPods के साथ नियंत्रण और जेस्चर का इस्तेमाल करें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.