इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर स्टॉक्स में, आय रिपोर्ट अपने कैलेंडर में जोड़ें

आप देख सकते हैं कि किसी कंपनी की आय रिपोर्ट कब आने वाली है और उसे कैलेंडर ऐप में इवेंट के रूप में जोड़ सकते हैं।

एक आय रिपोर्ट इवेंट अपने कैलेंडर में जोड़ें

अगर किसी स्टॉक की आय रिपोर्ट आने वाली है, तो आप उसे कैलेंडर ऐप में जोड़ सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर स्टॉक्स ऐप पर जाएँ।

  2. अपनी वॉचलिस्ट में एक टिकर चिह्न पर टैप करें या किसी चिह्न को खोजने के लिए, खोज क्षेत्र इस्तेमाल करें।

  3. अगर कोई आय रिपोर्ट आने वाली है, तो कैलेंडर में जोड़ें पर टैप करें, फिर जोड़ें पर टैप करें।

आय रिपोर्ट कैलेंडर ऐप में दिन भर के इवेंट के रूप में सहेजी जाती है। कैलेंडर आपको आय रिपोर्ट के दिन इवेंट रिमाइंडर भेजता है।

अपने कैलेंडर से एक आय रिपोर्ट इवेंट डिलीट करें

  1. अपने iPhone पर स्टॉक्स ऐप पर जाएँ।

  2. अपनी वॉचलिस्ट में टिकर चिह्न पर टैप करें या चिह्न को खोजने के लिए, खोज क्षेत्र इस्तेमाल करें।

  3. संपादित करें पर टैप करें, फिर इवेंट डिलीट करें पर टैप करें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.