इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone कैमरा का इस्तेमाल करके, नोट्स में टेक्स्ट और दस्तावेज़ स्कैन करें

नोट्स ऐप में, आप टेक्स्ट और दस्तावेज़ स्कैन करने के लिए कैमरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टेक्स्ट को नोट में स्कैन करें

आप कैमरे का इस्तेमाल करके स्कैन किया गया टेक्स्ट डाल सकते हैं (समर्थित मॉडल पर; समर्थित भाषाओं पर)।

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नोट में, अटैचमेंट बटन पर टैप करें, फिर टेक्स्ट स्कैन करें पर टैप करें।

  3. iPhone को इस तरह से रखें, ताकि टेक्स्ट कैमरा फ़्रेम के अंदर दिखाई दे।

  4. टेक्स्ट चुनने के लिए ग्रैब पॉइंट ड्रैग या इस्तेमाल करें, फिर डालें पर टैप करें।

दस्तावेज़ को नोट में स्कैन करें

  1. अपने iPhone पर नोट्स ऐप पर जाएँ।

  2. किसी नोट में, अटैचमेंट बटन पर टैप करें, फिर दस्तावेज़ स्कैन करें पर टैप करें।

  3. iPhone को इस तरह से रखें, ताकि दस्तावेज़ पृष्ठ स्क्रीन पर दिखाई दे; iPhone ऑटोमैटिकली पृष्ठ को कैप्चर करता है।

    दस्तावेज़ को स्कैन होते हुए दिखाने वाली स्क्रीन। तस्वीर लें बटन नीचे केंद्र में है।

    पृष्ठ को मैनुअली कैप्चर करने के लिए, तस्वीर लें बटन पर टैप करें या एक वॉल्यूम बटन दबाएँ। फ़्लैश चालू या बंद करने के लिए, फ़्लैश सेटिंग्ज़ दिखाएँ बटन पर टैप करें।

  4. अन्य पृष्ठ स्कैन करें, फिर पूर्ण होने पर सहेजें पर टैप करें।

    दस्तावेज़, नोट में PDF के रूप में सहेजा जाता है।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.