इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर मापन देखें और सहेजें

समर्थित मॉडल पर, आप स्क्रीनशॉट के साथ एकल सत्र में आपके द्वारा लिए गए सभी मापन की सूची सहेज सकते हैं, ताकि जब भी आपको उनकी ज़रूरत हो, आप आसानी से उन्हें शेयर और ऐक्सेस कर सकें।

  1. अपने iPhone पर माप ऐप (यूटिलिटी फ़ोल्डर में) पर जाएँ।

  2. अपने हालिया मापन की सूची देखने के लिए हिस्ट्री बटन पर टैप करें।

    अधिक मापन देखने के लिए सूची के शीर्ष से ऊपर की ओर स्वाइप करें।

  3. मापन को सहेजने के लिए, कॉपी पर टैप करें, अन्य ऐप खोलें (उदाहरण के लिए, नोट्स), दस्तावेज़ पर टैप करें, फिर पेस्ट पर टैप करें।

    नोट : इस सूची में ऊँचाई मापन शामिल नहीं हैं। किसी व्यक्ति की ऊँचाई मापन को सहेजने के लिए, किसी व्यक्ति की ऊँचाई मापें देखें।

Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.