इस कंट्रोल को संशोधित करने से यह पृष्ठ पुनः लोड हो जाएगा

iPhone पर Apple TV ऐप MLS देखें

Apple TV ऐप में MLS, आपको MLS Season Pass को सब्सक्राइब करने पर, मेजर लीग सॉकर इवेंट का ऐक्सेस देता है।

आप "मेरे खेल" (सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं) का इस्तेमाल करके, अपने पसंदीदा MLS क्लब भी फ़ॉलो कर सकते हैं, लाइव गेम के दौरान खेल के ख़ास पल देख सकते हैं और ऑन-डिमांड कॉन्टेंट देख सकते हैं। इसमें MLS क्लब प्रोफ़ाइल, प्लेयर प्रोफ़ाइल, पिछले सीज़न की लीग और क्लब हाइलाइट्स वगैरह शामिल हैं।

नोट : कुछ MLS गेम प्रचार के तहत देखने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, लेकिन सभी गेम, कार्यक्रम और फ़ीचर के पूरे ऐक्सेस के लिए MLS सीज़न सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है। MLS Season Pass सभी देशों या क्षेत्रों में उपलब्ध नहीं है।

MLS सीज़न पास की मदद से मेजर लीग सॉकर देखें

  1. अपने iPhone पर Apple TV ऐप पर जाएँ।

  2. खोजें पर टैप करें, फिर MLS Season Pass पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • फ़ीचर्ड मैच एक्सप्लोर करें : स्क्रीन के शीर्ष पर बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें।

    • उपलब्ध मैच, लीग स्टैंडिंग आदि ब्राउज़ करें : किसी श्रेणी पंक्ति तक नीचे स्क्रोल करें, फिर उपलब्ध विकल्पों को देखने के लिए बाईं या दाईं ओर स्वाइप करें।

      नुस्ख़ा : किसी श्रेणी में सभी आइटम देखने या किसी संग्रह के बारे में अधिक जानकारी देखने के लिए “पंक्ति शीर्षक” पर टैप करें।

  4. देखना शुरू करने के लिए, किसी इवेंट या मैच पर टैप करें।

    अगर कोई मैच चल रहा है, तो लाइव ब्रॉडकास्ट में ट्यून करने के लिए “लाइव देखें” पर टैप करें या शुरुआत से देखने के लिए “फिर से शुरू करें” पर टैप करें।

    नोट : आपकी वॉचलिस्ट में जोड़े गए स्पोर्ट के इवेंट लाइव होने पर “देखना जारी रखें” पंक्ति में दिखाई देते हैं।

लाइव गेम के स्कोर छिपाने के लिए, सेटिंग्ज़  > ऐप्स > TV पर जाएँ, फिर खेल के स्कोर दिखाएँ पर टैप करें।

अपने पसंदीदा MLS क्लब फ़ॉलो करें

  1. अपने iPhone पर Apple TV ऐप पर जाएँ।

  2. खोजें पर टैप करें, फिर MLS Season Pass पर टैप करें।

  3. नीचे स्क्रोल करें, फिर “सभी क्लब ब्राउज़ करें” पर टैप करें।

  4. किसी क्लब पर टैप करें, फिर शीर्ष पर दाईं ओर पसंदीदा बटन पर टैप करें।

    नुस्ख़ा : आप किसी क्लब को टच और होल्ड भी कर सकते हैं, फिर “टीम फ़ॉलो करें” पर टैप करें।

आप जो क्लब फ़ॉलो करते हैं वे “सभी क्लब ब्राउज़ करें” पंक्ति के सामने दिखाई देते हैं, ये क्लब के नाम के आगे स्टार के साथ दिखाई देते हैं।

आप "मेरे खेल" के साथ भी MLS क्लब फ़ॉलो कर सकते हैं। "मेरे खेल" के साथ टीम फ़ॉलो करें देखें।

नोट : जब आप किसी क्लब को फ़ॉलो करते हैं, तो उनके मैच ऑटोमैटिकली देखना जारी रखें में दिखाई देते हैं।

खेल के ख़ास पल देखें

जब आप कोई चल रहा लाइव मैच देखना शुरू करते हैं, तो खेल के उन सभी ख़ास पलों को देख सकते हैं जो आपसे छूट गए थे। आप मैच के दौरान किसी भी समय खेल के ख़ास पल ब्राउज़ कर सकते और देख सकते हैं।

  1. अपने iPhone पर Apple TV ऐप पर जाएँ।

  2. खोजें पर टैप करें, फिर MLS Season Pass पर टैप करें।

  3. निम्नलिखित में से कोई एक काम करें :

    • चल रहा मैच देखें : किसी मैच पर टैप करें, फिर कैच अप पर टैप करें।

    • मैच के दौरान, खेल के ख़ास पल पर जाएँ : कोई मैच देखते समय, प्लेबैक कंट्रोल दिखाने के लिए स्क्रीन पर टैप करें, खेल के ख़ास पल पर टैप करें, फिर संग्रह पंक्ति से खेल का कोई ख़ास पल चुनें।

      अगर आप पीछे छूट गए हैं, तो खेल के ख़ास पल मैच की शुरुआत से या "खेल के ख़ास पल" मेनू से आपके द्वारा चुने गए खेल के ख़ास पल से एक क्रम में चलना शुरू होते हैं।

  4. खेल के ख़ास पल देखते समय, आप निम्नलिखित में से कोई एक काम कर सकते हैं :

    • संग्रह ब्राउज़ करें : बाएँ या दाएँ स्वाइप करें।

    • मैच पर वापस जाएँ : स्क्रीन के निचले बाएँ कोने में लाइव पर जाएँ पर टैप करें या आप अंतिम बार जिस स्थान पर थे वहाँ से प्लेबैक जारी रखने के लिए, पीछे जाएँ बटन पर टैप करें।

Apple TV+ (जिसमें कुछ देशों और क्षेत्रों में फ़्राइडे नाइट बेसबॉल, संडे नाइट सॉकर या दोनों शामिल हैं) और MLS सीज़न पास (जिसमें संडे नाइट सॉकर शामिल है) के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है। MLS सीज़न पास, संडे नाइट सॉकर और फ़्राइडे नाइट बेसबॉल के लिए iOS 16.2 या बाद के संस्करण की आवश्यकता होती है। सभी देशों या क्षेत्रों में सभी फ़ीचर और कॉन्टेंट उपलब्ध नहीं हैं।
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.
उपयोगी?
वर्ण सीमा: 250
अधिकतम वर्ण सीमा 250 है।
आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्‍यवाद.
Morty Proxy This is a proxified and sanitized view of the page, visit original site.